Giridih

गिरिडीह के बीएनएस डीएवी में मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह

Giridih: शिक्षक दिवस को लेकर गिरिडीह के बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को सर्वपल्ली राधा कृष्ण की जंयती मनाई गई. स्कूल के प्राचार्य डा. पी हाजरा समेत कई शिक्षकों ने स्कूल में लगे राधाकृष्ण के मूर्ति पर माल्यार्पण किया तो वहीं मौके पर छात्राओं ने गीत के माध्यम से शिक्षकों के भूमिका पर प्रकाश डाला और समाज के लिए शिक्षकों का होना बेहद महत्वपूर्ण बताया. इस दौरान छात्राओं की ओर से कई देशभक्ति गीत भी पेश किए गए.जबकि शिक्षक दिवस को लेकर प्राचार्य हाजरा ने कहा कि समाज में सही और गलत का मूल्याकंन सिर्फ शिक्षक ही कर सकते है कोई और नहीं, क्योंकि एक शिक्षक सिर्फ पढ़ाई कर शिक्षक नहीं बनता, बल्कि एक शिक्षक शिक्षा की परिभाषा लेकर सामने आता है और छात्रों के माध्यम से समाज को बेहतर बनाने का प्रयास करता है और यही कार्य डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने किया था.

इसे भी पढ़े: गिरिडीहः शिक्षक दिवस पर 14 शिक्षकों को डीसी ने किया सम्मानित

Related Articles

Back to top button