Ramgarh

रामगढ़ में कैमरा वर्कशॉप का हुआ आयोजन

Ramgarh: झारखंड फोटोग्राफिक्स एसोसिएशन रामगढ़ डिस्ट्रिक्ट यूनिट के द्वारा सोमवार को एक निजी होटल के सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया.कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि रामगढ़ पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे विशिष्ट अतिथि निकोन कंपनी के मेंटर जय कुमार उपस्थित हुए. मौके पर झारखंड फोटोग्राफिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज गोराय,सचिव सुशांत कुमार बंटी कोषाध्यक्ष राजीव रंजन पूर्व सचिव संजय बॉस ने अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया. स्वागत के पश्चात कार्यक्रम की शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यशाला को संबोधित करते हुए रामगढ़ पुलिस अधीक्षक अधीक्षक पीयूष पांडे ने कहा कि कैमरा निगरानी और यादें सोजोए रखने के लिए अहम योगदान रखता है. आपको यहां लोग तरह तरह के फोटोग्राफर देखने को मिलेंगे. किन्ही का ये बिजनेस हे तो कोई इसे शौक से चलाता है. कई लोगो का कैमरा करियर ही बन चुका है. एसोसिएशन मेंआप एकजुट हो कर रहे आगे बढ़े यही हमारी शुभकामना है. मौके पर झारखंड फोटोग्राफिक्स एसोसिएशन रामगढ़ डिस्ट्रिक्ट यूनिट के   सक्रिय सदस्य सुधीर मिश्रा,जावेद अली, संतोष विश्वास, सुरेंद्र कुमार, आनंद कुशवाहा, विवेक वर्मा अश्वनी शर्मा बबलू राज तबारक हुसैन इनामुल हक अराफात अरशद रवि कुमार आदि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: अविनाश पांडेय ने यूपीए विधायकों को दी बधाई, कहा- हर परिस्थितियों का सामना कर हेमंत सरकार ने विश्वासमत हासिल किया है

Related Articles

Back to top button