JamshedpurJharkhand

मंत्री चम्पई सोरेन और पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी के बेटों के ड्राइवरों के बीच गाड़ी लगाने को लेकर हुई भिड़ंत  

Jamshedpur :  राज्य के परिवहन तथा आदिवासी कल्याण मंत्री चम्पई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन और  पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी के बेटे तिलक मार्डी का ड्राइवर करनडीह चौक पर कार पार्किंग को लेकर सोमवार की शाम भिड़ गये. दोनों के बीच हाथापाई भी हुई. घटना की सूचना पाकर डीएसपी और परसुडीह थानेदार पहुंचे और मामले को शांत कराया. इस घटना को लेकर तरह -तरह की चर्चा होती रही.

गाड़ी लगाने को लेकर हुआ विवाद

बाबूलाल सोरेन और तिलक मार्डी के ड्राइवर नशे में थे. करनडीह आशीष होटल के आगे बाबूलाल सोरेन की कार शाम 7 बजे के पहले से लगी हुई थी. थोड़ी देर बाद तिलक मार्डी की भी कार को वहीं पर सटाकर लगा दिया गया था. इस बीच दोनों के ड्राइवर गाली-गलौज करने लगे. इस बीच मारपीट भी हुई, लेकिन किसी को ज्यादा चोटें नही आई है. पुलिस के आने के पहले ही तिलक मार्डी निकल गये.

घटना की जानकारी जब एसएसपी को मिली, तब जांच के लिए  डीएसपी को भेजा गया. सूचना पाकर झामुमो समर्थक भी बड़ी संख्या में पहुंच गए थे. घटना के बाद दोनों में से किसी पक्ष की ओर से परसुडीह थाने में लिखित शिकायत नहीं की गई है.

Related Articles

Back to top button