JamshedpurJharkhand

कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जमशेदपुर में शिव महापुराण की कथा कहेंगे

Ranchi : श्री त्रिकालदर्शी सेवा समिति की ओर से 5 फरवरी से 9 फरवरी 2024 तक डोबो, जमशेदपुर में शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पंडित प्रदीप मिश्रा (सीहोर, मध्य प्रदेश) वाले कथावाचन करेंगे. कथा प्रतिदिन अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक होगी. इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है.

समिति की सदस्य रंजीता कुमारी वर्मा, विकास जायसवाल, तुहिनिका प्रसाद एवं ब्रजेश कुमार सहित अन्य सदस्य इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रयासरत हैं. कथा के दौरान हर दिन भंडारा का भी आयेाजन किया जायेगा, जिसके लिए लगभग 200 कारीगरों को झारखण्ड व अन्य क्षेत्रों से बुलाया जा रहा है. कार्यक्रम की शुरूआत 3 फरवरी को कलश यात्रा के साथ की जोयगी. कलश यात्रा सोनारी, दोमुहानी स्थित शिव मंदिर से कथास्थल तक जायेगी.

इसे भी पढ़ें – पहले लोगों के मन में थे राम, अब राममय हुआ देश, अयोध्या की तरह मथुरा, काशी भी सजेगाः सद्गुरु रितेश्वर महाराज

Related Articles

Back to top button