
Ranchi : चतरा पुलिस ने टीपीसी के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. टीपीसी उग्रवादी संगठन में नये लोग को जोड़ शीर्ष नेतृत्व और अन्य छद्म नाम पर लेवी मंगवाने का काम किया जाता है. गिरफ्तार उग्रवादी चतरा जिला के टण्डवा, पिपरवार, रांची जिला के खलारी, मैक्लुस्कीगंज, बुढ़मू, रातू थाना क्षेत्र में खनन एवं विकास कार्यों से जुड़े व्यवसायियों से लेवी वसूली के लिए घटना को अंजाम देने में शामिल थे. हाल ही में पिपरवार थाना क्षेत्र के सेंगाबिलारी गांव में जय अम्बे ट्रांसपोर्ट कम्पनी के हाईवा में आगजनी और जामडीह गांव स्थित श्री इन्टरप्राईजेज कम्पनी के हाईवा वाहन में आगजनी की घटना को अंजाम दिया था. गिरफ्तार उग्रवादियों में मसी तिग्गा, विफा उरांव, विकास उरांव और किरण नगरवाल के नाम शामिल हैं. सभी आरोपी टंडवा और पिपरवार थाना क्षेत्र के रहनेवाले हैं.
गिरफ्तार उग्रवादियों से Made in USA लिखा दो पिस्टल, दो, मैगजीन, 7.65 mm का 100 गोली, टीपीसी का लेटर पैड ओर दो मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
सोमवार को चतरा एसपी ने बताया कि पिपरवार एवं टण्डवा थाना क्षेत्र में कोयला व्यवसाय तथा विकास कार्य से जुड़े व्यवसायियों को प्रतिबंधित TSPC उग्रवादी संगठन के द्वारा धमकी देकर रंगदारी स्वरूप लेवी की मांग की जा रही थी. साथ ही कोयलांचल क्षेत्र में कोल परिचालन में लगे हाईवा वाहनों में आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया था. जिस कारण कोल-व्यवसायियों तथा आमजन में भय व्याप्त था. उक्त घटना को अंजाम देने वाले उग्रवादियों को गिरफ्तार करने के लिए टण्डवा एसडीपीओ के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया. एसआइटी की टीम अनुसंधान एवं तकनिकी सहयोग प्राप्त कर लागातार छापामारी कर TSPC के चार उग्रवादी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार उग्रवादी के पास से अवैध आग्नेयास्त्र, टीएसपीसी पर्चा सहित अन्य समान बरामद किया गया. गिरफ्तार उग्रवादियों के अपराध स्वीकारोक्ति बयान में टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के अन्य सकिय सदस्यों की पहचान स्थापित की गयी है. साथ ही उग्रवादी संगठन के विरुद्ध की गयी कार्रवाई के दौरान यह बात प्रकाश में आ रही है कि उग्रवादी संगठन के शीर्षस्थ सदस्यों के द्वारा घटना कारित करने वालों की पहचान छिपाने की नीयत से नये लड़कों को संगठन में शामिल किया जा रहा है. गिरफ्तार उग्रवादी मासी तिग्गा का पूर्व आपराधिक इतिहास रहा है. उसपर पिपरवार थाना (कांड संख्या:- 06/2024) में आर्म्स एक्ट, सीएलए एक्ट एवं यूएपी एक्ट के विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है.
इसे भी पढ़ें – हजारीबाग में रामनवमी: DJ पर प्रशासन की टेढ़ी नजर तो भानु प्रताप शाही का चैलेंज, ढोल-ताशा तो बजेंगे ही



