
Ranchi: हजारीबाग में विख्यात रामनवमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन अपने स्तर से चौकस है. इसी क्रम में उसकी ओर से रामनवमी जुलूस को लेकर कई तरह की गाइडलाईन जारी की गयी है जिसमें डीजे बजाने को प्रतिबंधित किया गया है. इसे लेकर उसकी आशंका है कि ऐसा नहीं करने पर सांप्रदायिक उन्माद का खतरा पैदा हो सकता है. हालांकि भाजपा ने प्रशासन के इस निर्णय से असहमति जताई है. पूर्व मंत्री और भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही ने प्रशासन के इस फैसले का विरोध किया है. सोशल मीडिया के जरिए सीएम चंपाई सोरेन से भी कहा है कि वे अपने सरकार के अधिकारी को बतायें. हमारे धार्मिक भावना को आहत ना करें. 17 अप्रैल को रामनवमी है. इस दिन DJ, ढोल, तरसा बजेगा ही. अखाड़ा सजेगा ही. हिम्मत है तो रोक के दिखाओ. हमारे प्रभु राम 500 साल बाद घर आये हैं. रामनवमी तो धूम धाम से मनेगा, सुन लो कान खोल के.
इसे भी पढ़ें: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर हाइकोर्ट ने लगायी रोक




