GiridihJharkhand

गिरिडीह में प्रदेश प्रवक्ता ने किया प्रेसवार्ता, कहा- कांग्रेस के खाते को फ्रिज कर अरविंद केजरीवाल को जेल भेज कर मोदी सरकार ने खुद को साबित किया तानाशाह

Giridih: कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शमसेर आलम ने रविवार को गिरिडीह में प्रेसवार्ता कर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा की खुद इलेक्शन बांड के जरिए चंदा लेने वाली मोदी सरकार अब अधिक दिन नहीं चलने वाली. क्योंकि मोदी सरकार ने कांग्रेस के खाते को जिस तरह से फ्रिज कर दिया है.

उससे यही साबित होता है कि मोदी सरकार अब धीरे-धीरे तानाशाही रवैया पर उतारू हो चुकी है. प्रदेश प्रवक्ता शमसेर आलम ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भी मोदी सरकार पर हमला बोला और कहा कि बगैर आरोप साबित हुए ही सीएम केजरीवाल को ईडी गिरफ्तार कर लेती है. सौ करोड़ के शराब घोटाले के मामले में ईडी ने केजरीवाल को गिरफ्तार किया. लेकिन इसी मामले में भाजपा को 50 करोड़ का चंदा मिला. उस पर मोदी सरकार और उनके मंत्री खामोश है.

कहा कि गाय बचाने वाले बीफ का कारोबार करने वाले कारोबारी से चंदा लेते है, ये कितने शर्म की बात है. आने वाले चुनाव में देश की जनता को अब लोकतंत्र बचाने के लिए वोट करना होगा, क्योंकि देश का संविधान अब खतरे में आ चुका है. मोदी सरकार के खिलाफ बोलने वाले आम लोग हो या, विपक्षी दल के नेता, सभी को जेल जाना पड़ रहा है. इधर प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस के अध्यक्ष धनंजय सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, प्रदेश सचिव ऋषिकेश मिश्रा, अशोक विश्वकर्मा, मदन विश्वकर्मा, राजेश तुरी समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.

Related Articles

Back to top button