
Ranchi : नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2020-21 में राज्य के ओपीएस प्रक्षेत्र के 9 शहरी स्थानीय निकायों, टीएसपी क्षेत्र के 8 शहरी निकायों, 09 नगर परिषदों, 04 नगर निगम, 06 नगर पंचायतों और 01 अधिसूचित क्षेत्र समिति, 17 शहरी स्थानीय निकायों को नागरिक सुविधाओं के लिए राशि आवंटित की गयी है. सचिव विनय कुमार चौबे की ओर से इस बाबत पत्र जारी किया गया है.
इसे भी पढ़ें – राज्य के 35 आइपीएस का तबादला रांची रेंज के डीआइजी बने अखिलेश झा
शहरी स्थानीय निकायों को 174609442 रुपये
जारी पत्र के अनुसार ओएसपी प्रक्षेत्र में आने वाले 09 शहरी स्थानीय निकायों को कुल 174609442 रुपये आवंटित किये गये हैं. इस ओएसपी प्रक्षेत्र के तहत आने वाले धनबाद नगर निगम को 95164433 रुपये, गिरिडीह नगर निगम को 18948773 रुपये, देवघर नगर निगम को 15425215 रुपये, चास नगर निगम को 11803896 रुपये, झुमरीतिलैया नगर परिषद को 11273011 रुपये, फुसरो नगर परिषद को 10542935 रुपये, गोड्डा नगर परिषद को 4040177 रुपये, मझिआवं नगर पंचायत को 4257448 रुपये और हुसैनाबाद नगर पंचायत को 3153554 रुपये आवंटित किये गये हैं.
वहीं टीएसपी प्रक्षेत्र के आठ शहरी निकायों को 211576431 रुपये आवंटित किये गये हैं. इसमें रांची नगर निगम को 108524871, जमशेदपुर को 53081335 रुपये, दुमका नगर परिषद को 9364898 रुपये, चाईबासा नगर परिषद को 5093177 रुपये, आदित्यपुर नगर निगम को 23226713 रुपये, पाकुड़ नगर परिषद को 5607375 रुपये, राजमहल नगर पंचायत को 2415661 रुपये और कपाली नगर परिषद को 4262401 रुपये दिये गये हैं.
9 नगर परिषदों को 1831893 रुपये
इसके अतिरिक्त 9 नगर परिषदों को 1831893 रुपये दिये गये हैं. जिसमें चिरकुंडा नगर परिष्द को 101381 रुपये, रामगढ़ नगर परिषद को 756192 रुपये, गुमला नगर परिषद को 146645 रुपये, दुमका नगर परिषद को 170374 रुपये, पाकुड़ नगर परिषद को 119430 रुपये, मिहिजाम नगर परिषद को 94615 रुपये, जुगसलाई नगर परिषद को 99243 रुपये, विश्रामपुर नगर परिषद को 219238 रुपये और गढ़वा नगर परिषद को 124775 रुपये दिये गये हैं.
वहीं पेयजल और साफ-सफाई के लिए जिन चार नगर निगम को 11977193 रुपये दिये गये हैं, उसमें धनबाद नगर निगम को 5729292 रुपये, हजारीबाग नगर निगम को 1051703 रुपये, रांची नगर निगम को 4456934 रुपये और मानगो नगर निगम को 739264 रुपये आवंटित किये गये हैं.
साथ ही साथ 17 ऐसे स्थानीय निकायों को भी राशि आवंटित की गयी है, जो एससीएसपी प्रक्षेत्र के तहत आते हैं. ऐसे स्थानीय नगर निकायों को 33309985 रुपये दिये गये हैं. इसमें रांची नगर निगम को 5178225 रुपये, धनबाद नगर निगम को 13675318 रुपये, गिरिडीह नगर निगम को 1873092 रुपये, देवघर नगर निगम को 1790092 रुपये, चास नगर निगम को 1065508 रुपये, झुमरीतिलैया नगर परिषद को 1228502 रुपये, फुसरो नगर परिषद को 1356841 रुपये, गोड्डा नगर परिषद को 321809 रुपये, मझिआंव नगर पंचायत को 591957 रुपये, हुसैनाबाद नगर पंचायत को 530817 रुपये, जमशेदपुर को 2952751 रुपये, दुमका नगर परिषद को 603333 रुपये, चाईबासा नगर परिषद को 362717 रुपये, आदित्यपुर नगर निगम को 1194309 रुपये, पाकुड़ नगर परिषद को 327020 रुपये, राजमहल नगर पंचायत को 136185 रुपये और कपाली नगर परिषद को 121509 रुपये आवंटित किये गये हैं.
इसे भी पढ़ें – #Lockdown : CRPF के जवानों ने पूरे हिंदपीढ़ी इलाके में फ्लैग मार्च कर वहां की पूरी सुरक्षा संभाली



