
Deoghar : देवघर के देवीपुर में केन्द्र सरकार द्वारा निर्माणाधीन आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) परिसर में गुरुवार को एम्स निदेशक डॉ सौरभ बस्र्ने और भारतीय स्टेट बैंक के पटना जोन के मुख्य महाप्रबंधक महेश गोयल पहुंचे. स्टेट बैंक के देवघर स्थित क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय के सीएसआर कार्यक्रम के तहत बैंक प्रबंधन ने एम्स प्रशासन को 50 सीट वाली यात्री बस उपलब्ध करायी.
निर्माणाधीन एम्स को एसबीआइ द्वारा यात्री बस मिलने के बाद इलाज के लिए एम्स आनेवाले मरीजों और उनके अटेंडेट को कोई परेशानी नहीं होगी. वैसे यह पहला मौका है जब निर्माणाधीन एम्स को देश के किसी बड़े सरकारी बैंक प्रबंधन की ओर से यात्री बस उपलब्ध करायी गयी है. एम्स का निर्माण कार्य देवीपुर में तेजी से किया जा रहा है.
बैंक प्रबंधन द्वारा मिली यात्री बस से एम्स के निदेशक ने खुशी जाहिर की. वहीं निदेशक ने भी कहा कि फिलहाल एम्स का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है. लेकिन इससे बनने से पहले ही एम्स को एक यात्री बस मिलना देवघर एम्स प्रबंधन के सफल संचालन का
शुभ संकेत है. एम्स परिसर में कार्यक्रम के दौरान एसबीआइ के उपनिदेशक अमरेन्द्र कुमार, उपमहाप्रबंधक पंकज सिन्हा, धनबाद एसबीआइ व्यवसाय व परिचालन के डिप्टी जीएम सोहन कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक नवीन कुमार, देवघर एसबीआइ शाखा के चीफ मैनेजर मिहिर कुमार समेत कई बैंक अधिकारी मौजूद थे.




