
Ranchi : हेमंत सरकार के एक साल पूरे होने पर राजधानी के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा. इस दौरान झारखंड निवासियों को हेमंत सोरेन सरकार करीब 2500 करोड़ की योजनाओं की सौगात देगी. एक साल पूरे होने पर आयोजित होनेवाले समारोह को लेकर मुख्यमंत्री ने गुरुवार देर शाम आला अधिकारियों के साथ एक बैठक की.
बैठक में सीएम ने अधिकारियों को कोविड-19 को लेकर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए समारोह मनाने का निर्देश दिया. सीएम को बताया गया कि समारोह का आयोजन दो स्तरों पर होगा. 2 घंटे तक चलनेवाले इस समारोह में कई योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया जायेगा. राज्य स्तरीय समारोह से सभी जिले लाइव जुड़े रहेंगे. समारोह में कोरोना काल में बेहतर कार्य करनेवाली संस्थाओं को भी सम्मानित किया जायेगा.
19 योजनाओं का उद्घाटन, 11 योजनाओं के शिलान्यास के अलावा 15 योजनाएं होंगी लांच
समारोह में मुख्यमंत्री 1458.95 करोड़ की 19 योजनाओं का उद्घाटन, 1091.92 करोड़ की 11 योजनाओं का शिलान्यास और 15 योजनाएं लांच करेंगे. इस दौरान 5.33 लाख लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया जायेगा. सभी योजनाएं कई विभागों के अंतर्गत लागू होनी हैं.
उदघाटन के लिए प्रस्तावित योजनाएं
नगर विकास एवं आवास: गिरिडीह शहरी जलापूर्ति योजना, चाकुलिया शहरी जलापूर्ति योजना, रांची नगर निगम भवन, कमांड कंट्रोल एंड कम्युनिकेशन सेन्टर, जुपमी भवन
उद्योग: आदित्यपुर में इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग क्लस्टर
पेयजल एवं स्वच्छता : 38 ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं का डिजिटल उद्घाटन
भवन निर्माण: समाहरणालय हजारीबाग के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन, चांडिल और सरायकेला खरसावां में अनुमंडल कोर्ट, चांडिल और सरायकेला खरसावां अनुमंडल कोर्ट के लिए क्वार्टर, हजारीबाग के बरही अनुमंडल में उपकारा का उद्घाटन
उच्च व तकनीकी शिक्षा: खूंटी, चतरा, लोहरदगा, जामताड़ा, गोड्डा, बगोदर और हज़ारीबाग़ में राजकीय पॉलिटेक्निक, बीआइटी सिंदरी में नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन
ग्रामीण विकास: 23 प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का डिजिटल उदघाटन
कृषि पशुपालन एवं सहकारिता: खूंटी के फुदी में नवनिर्मित सहकारी प्रबंध /प्रशिक्षण संस्थान भवन, देवघर के सारठ में डेयरी प्लांट
ऊर्जा: पूर्वी सिंह के बहरागोड़ा में ग्रिड सब स्टेशन
अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा कल्याण: सरायकेला के नीमडीह में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता: 90 विद्यालय एवं सक्रवाल भवन का डिजिटल उद्घाटन
शिलान्यास के लिए प्रस्ताव योजना
नगर विकास एवं आवास विभाग : रांची के धुर्वा में नेहरू पार्क का नवीकरण एवं सौंदर्यीकरण योजना, रांची शहरी जलापूर्ति योजना फेज दो, रांची के बरहे, बिजुपाड़ा में फार्मा पार्क, धनबाद के निरसा में लेदर पार्क
उद्योग विभाग : SFURTI योजना के तहत लोहरदगा के कुडू में रिमी महानी प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड रांची के बुंडू में बैदिक लाह फाउंडेशन और रामगढ़ के लारी में स्वावलंबी सहकारी समिति
पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य : इको टूरिज्म सर्किट
खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति के तहत नियुक्ति पत्र का वितरण.
खिलाड़ी कल्याण कोष योजना के तहत सात खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान करना.
पेयजल एवं स्वच्छता : 12 ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं का डिजिटल शिलान्यास
स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण : चाईबासा में राजकीय फार्मेसी संस्थान, गुमला के पालकोट एवं कामडारा तथा लातेहार के बरवाडीह में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास : रांची के सिमालिया, खूंटी के फुदी, रामगढ़ के कैथा, इंडिका के बानो दुमका के शिकारीपाड़ा और गिरिडीह के अकदोनी में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान
ऊर्जा : साहिबगंज के बरहेट जामताड़ा के नारायणपुर और रांची के इरबा सिकिदिरी में ग्रिड सब स्टेशन
लॉन्च के लिए प्रस्तावित योजना
कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग : जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र के लिए सर्विस डिलीवरी योजना, अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यक वर्ग के लिए आरक्षण फार्मूला तय करने के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन.
पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य : झारखंड पर्यटन नीति 2020, झारखंड खेल नीति 2020, ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन और साझा के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर
महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा : महिला हेल्पलाइन नंबर 181, सार्वभौमिक वृद्ध कल्याण योजना
ग्रामीण विकास : प्रधानमंत्री आवास योजना के एक लाख लाभुकों का गृह प्रवेश
कृषि पशुपालन एवं सहकारिता: कृषि ऋण माफी योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना
गृह कार्य एवं आपदा प्रबंधन: डायल 112 इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम,
अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग कल्याण: झारखंड राज्य के अनुसूचित जनजाति के 10 प्रतिभावान छात्रों को विदेश में स्थित अग्रणी विश्वविद्यालयों में उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति योजना
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता: राज्य के 25 विद्यालयों को स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के रूप में परिवर्तन करना




