JharkhandRanchi

सांसद निशिकांत पर भड़के विधायक इरफान, कहा- मच्छर से डरने वाला नहीं हूं बोरिया-बिस्तर समेट दूंगा

Jamtara: गोड्डा संसदीय क्षेत्र से झामुमो-कांग्रेस द्वारा उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं किए जाने को लेकर निशिकांत दुबे के चुटकी लेते हुए दिए गए बयान पर जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने पलटवार किया है. कहा कि वे मच्छरों से डरने वाले नहीं है. निशिकांत दुबे 2024 में सांसद नहीं बनने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस बार उनका बोरिया-बिस्तर समेट दिया जाएगा. कहा कि अभी भी मौका है निशिकांत दुबे गोड्डा छोड़कर भागलपुर चले जाएं.

विधायक इरफान इतने हमलावर हो गए कि उन्होंने अपने सरकार के मंत्री तक को नहीं बख्शा. चेतावनी भरे लहजे में विधायक इरफान ने कहा कि वे ना तो बादल पत्रलेख है और ना हफीजुल हसन जो कांग्रेस के आला कमान और झारखंड के आला कमान को गाली गलौज करने वालों पर चुप्पी साधे बैठे हुए हैं.

उन्होंने कहा कि आप सरकार में मंत्री हैं और इस तरह के बयान बाजी एक सांसद कर रहा है. उसकी इतनी हिम्मत बढ़ गई और आप लोग चुपचाप बैठे हुए हैं. आप लोगों को इस पर आगे आना चाहिए लेकिन इरफान अंसारी किसी से नहीं डरता है. इस बार उनका बोरिया-बिस्तर समेट दिया जाएगा. घर में बैठने और चार्टर प्लेन में बैठकर बयान बाजी करने से कोई नेता नहीं हो जाता.

Related Articles

Back to top button