Chaibasa

चाईबासा में 12 से 16 जून तक कुटुंब न्यायालय से जुड़े मामलों के निष्पादन के लिए स्पेशल मध्यस्थता ड्राइव का आयोजन

Chaibasa: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिम चाईबासा के तत्वावधान मे कुटुंब न्यायालय से संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु विशेष शिविर का आयोजन आगामी 12 से 16 जून तक किया जा रहा है, शिविर के माध्यम से पारिवारिक वाद के निष्पादन हेतु मध्यस्थता के जरिए प्रयास किए जाएंगे. प्राधिकार के सचिव ( प्रभारी) ने बताया कि प्राधिकार स्थित कार्यालय या मध्यस्थता केंद्र में कुटुंब न्यायालय से संबंधित मामलों के लिए के निष्पादन के लिए संपर्क किया जा सकता है, आज प्रथम दिवस में कुल 3 मामलों का सफल निष्पादन भी हुआ।उपरोक्त जानकारी प्राधिकार के प्रभारी सचिव विनोद कुमार ने दी.
इसे भी पढ़ें: Chaibasa: आदिवासी हो समाज युवा महासभा तथा आदिवासी हो समाज महासभा ने नुक्कड़ सभा कर लोगों को किया गया जागरूक

Related Articles

Back to top button