
Ranchi: महाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रोफेसर राम शिंदे ने दावा किया है कि अगले साल झारखंड में होने वाले चुनावों में जनता हेमंत सरकार से सवालों का जवाब मांगेगी. सम्पर्क से समर्थन के जरिये महाजनसंपर्क अभियान को गति देने रांची पहुंचे शिंदे ने सोमवार को प्रेस वार्ता में इसका दावा किया. विधायक नवीन जायसवाल के आवास पर उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली मौजूदा केंद्र सरकार की उपलब्धियों के नौ वर्ष पुरे हो चुके हैं. ये बेमिसाल समय और देश के लिए स्वर्णिम काल कहे जा सकते हैं. इसकी तुलना में राज्य में हेमंत सोरेन सरकार ने विकट स्थिति राज्य में पैदा कर रखी है. सरकार को आड़े हाथों लेते कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह से भ्रष्टचार में लिप्त है. खुद को आदिवासी बताने वाले सीएम और इस सरकार में आदिवासियों के ही हितों की रक्षा नहीं हो पा रही हैं. महिलाएं भी सुरक्षित नहीं हैं. सभी योजनाओं में करप्शन के चलते जनता परेशान है. निश्चित तौर पर आने वाले समय में जनता इस भ्रष्ट सरकार से जवाब मांगेगी. इस दौरान उनके साथ स्थानीय विधायक सीपी सिंह, नवीन जयसवाल और समरी लाल भी उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें: Army Land Scam: अमित अग्रवाल और दिलीप घोष की 72 घंटे की रिमांड के बाद कोर्ट में हुई पेशी, भेजा गया जेल




