
Ranchi : कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सफलता पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने कहा है कि कर्नाटक में ग्रामीण कस्बों में पार्टी चुनाव प्रचार में संभवतः कमजोर रही. एक न्यूज चैनल को चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने लोगों के लिए कई महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाएं बनायी हैं. सबके विकास के लिए प्रयास हो रहे हैं. ऐसा लगता है कि खासकर ग्रामीण कस्बों में योजनाओं के प्रचार प्रसार में कमी रह गई. चुनाव प्रचार के दौरान अगर इस पर और जोर दिया होता तो परिणाम कुछ और होता. दीपक प्रकाश ने यूपी के निकाय चुनाव में बीजेपी की जबरदस्त जीत का उल्लेख करते कहा कि जनता का केंद्र सरकार के प्रति पूरी आस्था है. आने वाले समय में दूसरे राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा जरूर सफल होगी.
इसे भी पढ़ें – कर्नाटक की जनता ने फासिस्ट भाजपा सरकार को हराया, भाकपा ने दी कर्नाटक की जनता को बधाई



