
Ranchi: परिवहन, आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन को आज टीएमएच अस्पताल, जमशेदपुर से डिस्चार्ज कर दिया गया. खुद मंत्री ने ट्विटर पर यह जानकारी शेयर की है. बताया कि डॉक्टरों के अथक प्रयास और सबों की प्रार्थना से वे अब कुशल हैं. अब चिंता वाली बात नहीं. अस्पताल के गेट पर कई मजदूर साथी इंतजार करते मिले. उन्हें आश्वस्त किया कि जब तक उनका आशीर्वाद उनके साथ है. उन्हें कुछ भी नहीं हो सकता. गौरतलब है कि 4 अप्रैल को चंपई सोरेन को तबीयत खराब होने की स्थिति में अस्पताल में एडमिट होना पड़ा था.
इसे भी पढ़ें : रोड परमिट मामले में जवाब देने के लिए कोर्ट ने सरकार को दिया समय, अगली सुनवाई 10 मई को
ट्विटर पर जानकारी देते बताया था कि लगातार चल रही जन सेवा और योजनाओं को धरातल पर उतारने की कोशिशों के बीच उन्हें तबीयत थोड़ी खराब लग रही थी. इस कारण उन्हें डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में एडमिट होना पड़ा था. उनके बीमार पड़ने की खबर पर सीएम हेमंत सोरेन सहित उनके समर्थकों ने कामना की थी कि वे जल्द स्वस्थ होकर जन सेवा के अपने कार्यों में फिर से लगें.
पिछले दिनों राजनगर और सरायकेला में चंपई सोरेन कई कार्यक्रमों में शामिल हुए थे. कई सरकारी योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया था. इस दौरान उन्हें लू लगने की शिकायत महसूस हुई थी जिसके बाद सोमवार को तबियत बिगड़ गयी थी. इसके बाद उन्हें टीएमएच अस्पताल, जमशेदपुर में एडमिट होना पड़ा था.
इसे भी पढ़ें : गया में अनियंत्रित ट्रक ने महिला को रौंदा, आक्रोशितों ने ट्रक को किया आग के हवाले




