Crime News

हाईवा का शीशा तोड़ पर्स और मोबाइल लूटनेवाले दो अपराधी गिरफ्तार

Ranchi : राजधानी रांची के रातू थाना पुलिस ने हाईवा गाड़ी का शीशा तोड़ कर अंदर घुस कर मोबाइल और पर्स लूटनेवाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया गया है. दोनों आरोपी जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के अपर हटिया स्थित मुस्लिम मोहल्ला निवासी अफसर खान (20) पिता- अताउल रहमान और रिजवान खान (20) पिता- नसीम खान हैं. रातू थाना प्रभारी सपन महथा ने बताया 12 मई को अमरजीत यादव ने थाना में आवेदन दिया था जिसमें बताया गया था कि हाईवा गाड़ी को रिंग रोड एचपी पेट्रोल पम्प के पास लगा कर गाड़ी में सोये हुए थे. संध्या करीब 3 बजे के आस-पास टीवीएस स्टार स्पोर्ट्स मोटरसाईकिल पर सवार तीन अज्ञात अपराधी आये एवं हाईवा गाड़ी का साईड शीशा तोड़कर अंदर घुस कर मोबाइल एवं पर्स लूट लिया. रातू थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो अपराधियों अफसर खान और रिजवान खान को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूटी गयी मोबाइल व कांड में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को भी बरामद किया गया. घटना में शामिल तीसरे अपराधी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है.

इसे भी पढे़ं – 15-18 मई तक रांची में 26वीं राष्ट्रीय फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता, अनस याहया, शिवा एस जैसे खिलाड़ियों का हुनर देखने का मौका

Related Articles

Back to top button