
NW Desk : सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में अपने बोल्ड रोल्स और बड़े-बड़े एक्टर्स के साथा काम करने के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनायी है.
20 सितंबर को सोनाक्षी ने सोनी पर प्रसारित अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में शिरकत की. इस शो में कुछ ऐसा हुआ कि सोनाक्षी को लेकर लोगों की सोच बदल गयी और लोग उन्हें ट्रोल करने लगे. सोशल मीडिया पर उनका मजाक बनाया जाने लगा.
क्या था सवाल
दरअसल, सोनाक्षी केबीसी में एक सवाल का जवाब नहीं दे पायीं. जिसके बाद लोग उन्हें ट्रोल करने लगे. जिस सवाल का जवाब सोनाक्षी ने नहीं दिया था वह यह था कि रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाये थे?

लेकिन सोनाक्षी को इस सवाल का जवाब नहीं पता था. पहले तो सोनाक्षी ने सीता कहा फिर उन्होंने कहा राम के लिए संजीवनी लायी गयी थी. उनके साथ शो में बैठी रुमा को तो जवाब ही नहीं पता था.
जिसके बाद सोनाक्षी ने लाइफलाइन की मदद लेते हुए एक्सपर्ट से इसका जवाब लेने का फैसला किया. इस सवाल के जवाब में सोनाक्षी को बताया कि संजीवनी ना सीता के लिए लायी गयी थी और न ही राम के लिए. संजीवनी हनुमान जी ने लक्ष्मण के लिया लाया था.
अमिताभ बच्चन भी हुए हैरान
वहीं जब सोनाक्षी इस सवाल को लेकर कंफ्यूज थी और गलत जवाब दे रही थीं तो इस दौरान अमिताभ बच्चन काफी हैनार दिखे. सोनाक्षी के सवाल का सही जवाब नहीं देना इसलिए भी हैरान करने वाली बात है क्योंकि उनके पिता समेत सभी चाचा और भाइयों का नाम रामायण के किरदारों पर आधारित है.
इतना ही नहीं उनके घर का नाम ही रामायण है. इसके बावजूत सोनाक्षी को सवाल का जवाब नहीं पता था. जिसे पब्लिक पचा नहीं पायी और सोनाक्षी को ट्रोल करने लगे.
Names of few people from #SonakshiSinha
‘s family:
Shatrughan (Dad)
Luv (Brother)
Kush (Brother)
Ram (Uncle)
Lakshman (Uncle)
Bharat (Uncle)
Name of his father’s residence: RAMAYANA
Now watch this video to know why #YoSonakshiSoDumb is trending. pic.twitter.com/mlBsHPee2P— Tejas (@imTejasBarot) September 21, 2019
गलत जवाब देने के बाद कुछ ही देर में सोनाक्षी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगीं. लोगों ने जमकर सोनाक्षी का मजाक बनाया. ट्विटर पर #sonakshisinha के साथ #YoSonakshiSoDumb ट्रेंड करने लगा. लोगों ने सोनाक्षी को तो बेवकूफ बताया ही साथ ही उनकी तुलना आलिया भट्ट और अनन्या पांडे से भी करने लगे.
Eminent bollywood personalities discussing Ramayan 😂😂#sonakshisinha pic.twitter.com/06lTL1tiZV
— Amit Kumar Sindhi (@AMIT_GUJJU) September 20, 2019
रुमा देवी का साथ देने आयीं थी सोनाक्षी
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को केबीसी का स्पेशल एपिसोड आता है. इस दिन के एपिसोड को केबीसी करमवीर के नाम से जाना जाता है. इस दिन स्पेसल कंटेस्टेंट शो का हिस्सा होते हैं. और इस शुक्रवार को राजस्थान की रुमा देवी शो की स्पेसल कंटेस्टेंट थीं.
रुम स्पेसल इसलिए हैं क्योंकि वो अब तक 22 हजार महिलाओं को स्किल ट्रेनिंग दे चुकी हैं. उन्हें राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने साल 2018 में नारी शक्ति अवॉर्ड से सम्मानित किया था. उनके इस काम से सोनाक्षी काफी प्रवावित हुईं और वह रुमा देवी के प्रोडक्ट की ब्रैंड अंबेस्डर बन गयीं. साथ ही वह रुमा की ममद के लिए केबीसी में उनके साथ भी आईं.




