National

#MadrasHC की चीफ जस्टिस ताहिलरमाणी का इस्तीफा मंजूर, जस्टिस विनीत कोठारी बनें एक्टिंग सीजे

New Delhi: मद्रास उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश विजया के. ताहिलरमाणी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है. दरअसल, ताहिलरमानी ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के उस फैसले पर नाराजगी जताई थी.

जिसमें उनका मद्रास हाईकोर्ट से उनका ट्रांसफर मेघालय हाईकोर्ट कर दिया गया था. अब वरिष्ठ जस्टिस विनीत कोठारी को नया चीफ जस्टिस बनाया गया है.

इसे भी पढ़ेंःझारखंड की बदहाली के लिये जिम्मेदार कौन, भाजपा, झामुमो या कांग्रेस? अपने विचार लिखें —

ताहिलरमानी के इस्तीफे को कानून और न्याय मंत्रालय के संयुक्त सचिव सदानंद वसंत दाते ने स्वीकार कर लिया है. सरकारी अधिसूचना में बताया गया है कि उनका इस्तीफा छह सितंबर से प्रभावी रूप से स्वीकार हो गया.

मेघालय हाइकोर्ट ट्रांसफर किये जाने से थीं नाराज

गौरतलब है कि सीजेआइ रंजन गोगोई के नेतृत्व वाले कॉलेजियम ने ताहिलरमानी को मेघालय हाईकोर्ट में ट्रांसफर किये जाने की सिफारिश की थी. उन्हें पिछले साल 8 अगस्त को ही मद्रास उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया था.

कॉलेजियम ने 28 अगस्त को उन्हें स्थानांतरित करने की सिफारिश की थी. जिसके बाद जस्टिस ताहिलरमाणी ने पुनर्विचार करने का अनुरोध किया था.

लेकिन उच्चतम न्यायालय के कोलेजियम ने उनका तबादला मेघालय होने पर पुनर्विचार करने से इनकार कर दिया था जिसके बाद जस्टिस ताहिलरमाणी ने इस्तीफा दे दिया.

जिसके बाद न्यायमूर्ति वी कोठारी को मद्रास उच्च न्यायालय का कार्यवाहक न्यायाधीश नियुक्त किया गया है.

इसे भी पढ़ेंःझारखंड-महाराष्ट्र-हरियाणा विधानसभा चुनाव तारीखों की आज हो सकती है घोषणा

Related Articles

Back to top button