Giridih

गिरिडीह में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, डीपीएस में राधा कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित

Giridih: नंद के आंनद भयो, जय कन्हैया लाल की, हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की, सुदर्शन चक्र धारी भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव का महापर्व जन्माष्टमी बुधवार को गिरिडीह में धूमधाम से मनाया गया. सुबह से ही मंदिरो में भक्तों की भीड़ जुटने लगी थी.  मंदिरो में भगवान कृष्ण के बाल स्वरुप को झूले में बिठाकर भक्त झूला रहे थे. ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्र में जन्माष्टमी को लेकर आस्था और भक्ति के गंगा में भक्तों की भीड़ गोते लगाते रहे. जन्माष्टी को लेकर सारा दिन उत्साह उमंग का नजारा रहा. शाम में कई मंदिरो में भजन-र्कीतन का आयोजन किया गया. शहर के मकतपुर स्थित शांति भवन आश्रम, संकट मोचन हनुमान मंदिर में यादव महासभा की और से भी भव्य आयोजन किया गया था. इसी तरह शहर के कुटिया गली रोड स्थित मंदिर में ही महावीर कुटिया गली मंदिर परिसर स्थित कृष्ण मंदिर में भजन संध्या का आयोजन हुआ. जहां स्थानीय गायक कलाकार आकाश दधीच ने एक के बाद एक कई झूमाने वाले भजनों की बौछार कर भक्तों को खूब झूमाया. वहीं देर रात मंदिर में भगवान कृष्ण के जन्म का जब शुभ मुर्हुत आया, तो घंटा-घड़ियाल बजने शुरु हुए. हर कोई सृष्टि के पालनहार के जन्म लेने का स्वागत पूरे उत्साह के साथ किया.

राधा कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित

भोरणडीहा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में बुधवार को जन्माष्टमी पर कृष्ण सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. स्कूल के निदेशक सरदार त्रिलोचन सिंह सलूजा और स्कूल के अध्यक्ष बलजीत सिंह सलूजा ने दीप जलाकर किया. इस दौरान स्कूल की प्राचार्य सोनी तिवारी के नेत्तृव में स्कूल के नन्हें प्रतिभागी बाल कृष्ण और राधा का स्वरुप लेकर जन्माष्टमी के भजनों पर नृत्य पेश किया. कान्हा बनकर नन्हें प्रतिभागी नन्ही राधा के साथ बांसुरी बजाते भी नजर आए. दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय प्रतिभागियों को स्कूल प्रबंधन की और से पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया. इधर स्कूल की प्राचार्य सोनी तिवारी ने कहा कि हर फेस्टिवल में ऐसे आयोजन का मकसद भारतीय संस्कृति से नन्हें छात्रों को जोड़ना है. इधर स्कूल के कृष्ण सज्जा प्रतियोगिता को सफल बनाने में स्कूल के शिक्षकों ने महत्पूर्ण भूमिका निभायी.

 

Related Articles

Back to top button