Deoghar

देवघर: भादो मेला को लेकर नगर आयुक्त ने की समीक्षा बैठक

Deoghar: बुधवार को देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेंद्र कुमार लाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर भादो मेला को लेकर साफ़ सफाई कार्य की समीक्षा की गई. बैठक में नगर आयुक्त ने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान साफ़ सफाई का स्तर अच्छा रहा एवं सफाई कार्यों के प्रति संतोष व्यक्त किया. नगर निगम द्वारा 54 लाख देवतुल्य श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं साफ़ वातावरण किया गया.  जिससे उन्हें सुखद अनुभूति एवं अच्छा अनुभव ले कर जाये. श्रावणी मेला के सफल समापन पर नगर आयुक्त ने सभी सफाई मित्रों को हृदय के अंतःकरण से धन्यवाद दिया.

इसके उपरांत नगर आयुक्त ने भादो मेला की तैयारियों की समीक्षा बैठक की. भादो मेला के परिपेक्ष्य में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए एवं कुल 11 पुलिस आवासन की सफाई के दृष्टिगत अतरिक्त 60 सफाई मित्र द्वारा बाबा मंदिर के आसपास एवं मेला क्षेत्र की 24 घंटे सफाई की व्यवस्था नगर निगम द्वारा  सुनिश्चित की जाय. उल्लेखनीय है कि सफाई कार्य एजेंसी एमएसडब्लूएम प्रालि के कर्मियों के द्वारा लगातार पांच दिवस तक हड़ताल किया गया. श्रावणी मेला के दौरान सभी रविवार एवं अन्य दिनों में विभिन्न कारणों से हड़ताल रखा गया. वर्तमान में भी एमएसडब्लूएम प्रालि के द्वारा साफ़ – सफाई की व्यवस्था संतोषजनक तरीके से नहीं किया जा रहा है. एमएसडब्लूएम के प्रतिनिधि निशित कुमार द्वारा बताया गया इस हेतु भरपूर प्रयास किया गया है. इनके द्वारा बताया गया आज 55 गाड़ी एवं 4 कंपैक्टर सफाई कार्य के लिए निकाला गया. बैठक कहा गया कि आए दिन हड़ताल के मद्देनजर निशित कुमार को हिदायत दी गई कि हर समय 25 प्रतिशत गाड़ी की चाभी रेडी मोड में रखे. हड़ताल की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था तैयार रहे. भादो मेला को देखते हुए विद्युत, पेयजल एवं जलापूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ रखा जाये. बैठक में नगर प्रबंधक मृणाल कुमार, अनुज राकेश किस्पोट्टा,  सुधांशु शेखर, वरीय सफाई निरीक्षक अजय कुमार, गोपाल महतो, मनीष भारद्वाज, कन्हैया राम आदि लोग मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button