Dhanbad

धनबाद: नागदा खान दुर्घटना की 17वीं बरसी पर BCCL सीएमडी ने शहीद स्मारक स्थल पर दी श्रद्धांजलि

Dhanbad: नागदा खान दुर्घटना की 17 वीं बरसी पर बुधवार को कोलियरी कार्यालय परिसर स्थित शहीद स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. खान हादसे में शहीद हुए 50 श्रमिकों को श्रद्धांजलि दी गई. श्रद्धांजलि देने वालों में बीसीसीएल के सीएमडी सिमरन दत्ता शामिल हुए.
सीएमडी ने कहा कि नागदा हादसा बड़ी दुर्घटना थी. इस दुर्घटना में 50 कोयला श्रमिकों ने देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी. इसका दुख सभी को है. अगर शहीद परिवारों को अभी तक किसी प्रकार की कुछ समस्या हो तो हमें जानकारी दें, उसका समाधान किया जाएगा. श्रमिक संगठन के नेता ने कहा कि यहां के मजदूरों की मौत के लिए बीसीसीएल प्रबंधन जिम्मेदार है. सरकार अगर चाहती तो दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती थी. उन्होंने कहा कि प्रबंधन की ढुलमुल नीति के कारण हमेशा से गुलजार रहनेवाला यह क्षेत्र आज वीरान हो गया है.

ज्ञात हो कि 6 सितंबर 2006 को संध्या समय नागदा खदान की 17 नंबर इंक्लाइन में हुए एक गैसीय विस्फोट में 50 श्रमिक काल के गाल में समा गये थे, जबकि चार श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए थे. जो ईलाज के बाद ठीक हो गए थे. घटना के बाद बीसीसीएल प्रबंधन शहीद श्रमिकों की याद में कोलियरी कार्यालय परिसर में शहीद स्मारक का निर्माण करवाया था. इस शहीद स्मारक पर प्रत्येक वर्ष शहीद श्रमिकों को श्रद्धांजलि देने बीसीसीएल के उच्च अधिकारी, शहीद श्रमिकों के परिजन एवं श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि पहुंचते हैं.

Related Articles

Back to top button