
Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज कांग्रेस पार्टी पर कड़ा हमला बोला. छत्तीसगढ़ में हुए गोबर घोटाले पर तीखी प्रतिक्रिया दी. कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है. कांग्रेस का मतलब भ्रष्टाचार और घोटाले की गारंटी. छत्तीसगढ़ में हुए 246 करोड़ के गोबर घोटाले ने कांग्रेस के चरित्र को उजागर किया है. इसके पूर्व राज्य में कोयला और शराब के घोटाले उजागर हो चुके हैं.
उन्होंने कहा कि लालू राज में जैसे कागज पर फर्जी बिल बनाकर करोड़ों रुपए चारा के नाम पर लूटे गए थे, उसी प्रकार छत्तीसगढ़ की बघेल सरकार ने कागज पर ही गोबर की खरीद बिक्री दिखाकर जनता की गाढ़ी कमाई के करोड़ों रुपए लूट लिये. कागज पर 246 करोड़ रुपये के गोबर की खरीद दिखाई गई जिसमें 17 करोड़ की बिक्री दिखाई गई. फिर 229 करोड़ रुपये का गोबर कहां गाया?
श्री मरांडी ने कहा कि तीन महिलाओं से 2,82000 किलो गोबर खरीद के बाद उन्हें 5,65000 रुपये का भुगतान भी किया गया. जबकि सच्चाई यह है कि उन तीनों महिलाओं के पास गाय तक नहीं है. कांग्रेस कभी भी भ्रष्टाचार मुक्त नहीं हो सकती.
इसे भी पढ़ें – नाबालिग युवती से सामूहिक दुष्कर्म के तीन दोषियों को 20 -20 साल की सजा



