Court NewsRanchi

नाबालिग युवती से सामूहिक दुष्कर्म के तीन दोषियों को 20 -20 साल की सजा

Ranchi: दोस्त नाबालिग युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने के दोषी तीन दोस्तों को पोक्सो कोर्ट ने कड़ी सजा सुनाई है. पोक्सो मामले के विशेष न्यायाधीश आसिफ इकबाल की अदालत ने सोमवार को इन तीनों को 20-20 साल की सजा सुनाई है. जीना सजा सुनाई गई है उनमें हेम सिंह महतो उर्फ राहुल, नवकिशोर सिंह मुंडा एवं 17 वर्ष के किशोर शामिल है. कोर्ट ने सजा सुनाए जाने के साथ-साथ इन पर  10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. 15 जुलाई को कोर्ट ने इन्हें दोषी ठहराया था. घटना को लेकर

क्या है मामला

पीड़िता ने महिला थाना रांची में 12 सितंबर 2018 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी. आरोप है कि नाबालिग लड़की और दोषी करार किशोर के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. जब पीड़िता रांची आई तो उसे बुंडू ले जाया गया. जहां सभी मिलकर उसे जंगल की ओर ले गए और घटना का अंजाम दिया. पुलिस ने अभियुक्तों को 14 सितंबर 2018 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. मामले में सुनवाई के दौरान एपीपी परमानंद यादव ने पीड़िता समेत पांच गवाहों को प्रस्तुत किया था. जिसके आधार पर अदालत ने दोषी पाया.

Related Articles

Back to top button