
Ranchi: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी और ओलिम्पियन पीवी सिंधु ने अपने एक ट्वीट से सबको हैरत में डाल दिया था. इसमें इन्होंने लिखा था- ‘I RETIRE’. इसे देखकर लोगों ने यह कयास लगाना शुरू किया कि वे खेल से संन्यास ले रही हैं, लेकिन उनके ट्वीट में एक और पेज था, जिस पर उन्होंने लिखा था कि वे निगेटिविटी, थकान, डर और अनिश्चितता से रिटायरमेंट ले रही हैं, न कि खेल से.
कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए किया था ट्वीट
सिंधु ने यह ट्वीट लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने के लिए किया था. उन्होंने ट्वीट में आगे लिखा, ‘यह महामारी मेरे लिए आंख खोलने वाली रही. मैं विरोधियों से लड़ने के लिए कड़ी मेहनत कर सकती हूं. मैं पुरजोर ताकत के साथ आखिरी शॉट लगा सकती हूं. मैंने पहले भी ऐसा किया है, मैं फिर कर सकती हूं, लेकिन नजर न आने वाले इस वायरस को कैसे शिकस्त दूं, जिसने पूरी दुनिया को जकड़ रखा है.
इसे भी पढ़ें:फ्रांस में आतंकी हमले पर विवादित बयान देने को लेकर मुनव्वर राना के खिलाफ एफआइआर
खुद से सवाल करने लगी हूं कि हम कहां जी रहे हैं
घर में रहते महीनों हो गए और हर बार बाहर जाने के लिए हम खुद से सवाल करते हैं. इन सभी चीजों का एहसास करते हैं और ऑनलाइन इतनी दिल टूटने वाली कहानियां पढ़ीं कि अपने आप से सवाल करने लगी हूं कि हम कहां जी रहे हैं. डेनमार्क ओपन में भारत की अगुआई नहीं करना आखिरी स्ट्रॉ था.’
इसे भी पढ़ें:महेंद्र सिंह धोनी रांची पहुंचे




