JamshedpurJharkhandLead NewsNEWS

जमशेदपुर में बनेगा रिंग रोड या बाईपास, सर्वे शुरू

Ranchi: जमशेदपुर में रिंग रोड/ बाइपास का निर्माण कराया जाएगा. फिलहाल इंजीनियरों की टीम रिंग रोड के लिए सर्वे कर रही है. वहीं, पथ निर्माण विभाग ने जमशेदपुर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए एक रिंग रोड या बाईपास निर्माण की जरूरत पर बल देते हुए इसके निर्माण के लिए तैयारी शुरू की है. विभाग ने रिंग रोड निर्माण के लिए विस्तृत डीपीआर बनाने की तैयारी की है और कंसलटेंट से आवेदन इस संबंध में मांगा है.

 

रिंग रोड या बाईपास निर्माण के लिए आर ओ बी आर यू बी कल्वर्ट सहित जमीन अधिग्रहण इत्यादि के सारे प्रस्ताव तैयार कराए जाएंगे. यूटिलिटी शिफ्टिंग सहित अन्य प्रस्ताव तैयार कराए जाएंगे. पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन को भी रिंग रोड बाईपास निर्माण के लिए तैयारी प्रारंभ करने का निर्देश दिया ट्रैफिक संबंधित रिपोर्ट भी मांगी गई है. रिंग रोड निर्माण के लिए डीपीआर को 120 दिनों में तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है. अगस्त सितंबर के बाद इस पर सरकार की स्वीकृति लेकर काम प्रारंभ कराया जाएगा. रिंग रोड बनने से जमशेदपुर बड़ी संख्या में ट्रैफिक लोड में कमी आयेगी और आवागमन आसान होगा.

Related Articles

Back to top button