
♦जिला स्तरीय अनुकंपा समिति की डीसी छवि रंजन ने की बैठक, आश्रितों के आवेदन की समीक्षा
♦12 प्रस्तावों में 10 सामान्य और 2 उग्रवादी हिंसा से जुड़े मामले
Ranchi : रांची जिला प्रशासन ने सामान्य और उग्रवादी हिंसा से जुड़े 12 मामलों में अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने के प्रस्ताव पर स्वीकृति दी है. यह स्वीकृति रांची डीसी छवि रंजन की अध्यक्षता में सोमवार को हुई जिला स्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक में दी गयी है. बैठक में रांची डीडीसी, एडिशनल कलेक्टर, एडिशनल कलेक्टर, भू-हदबंदी, जिला कल्याण पदाधिकारी, रांची एवं समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें – अब भाजपा ने दुमका में दर्ज करायी FIR, फुरकान, सुप्रियो, विनोद, श्यामल सिंह के खिलाफ की कार्रवाई की मांग
18 प्रस्ताव आये थे
बैठक में समिति द्वारा सामान्य एवं उग्रवादी हिंसा में मृतकों के आश्रितों के आवेदनों की विस्तार से समीक्षा की गयी. इसमें सामान्य कोटि के 16 और उग्रवादी हिंसा से जुड़े 2 प्रस्तावों की समीक्षा की गयी. समीक्षा के उपरांत सामान्य कोटि के 16 में से 10 प्रस्तावों और उग्रवादी हिंसा में मृत नागरिकों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी के 2 प्रस्तावों को भी स्वीकृत दी गयी. समिति ने सामान्य मामलों के 6 प्रस्तावों को अनापत्ति प्रमाण पत्र न होने और अन्य त्रुटियों के कारण संबंधित विभाग को वापस भेजने का निर्णय लिया.
इसे भी पढ़ें – सिंधु बोलीं,अभी रिटायर नहीं हो रही हूं



