Crime NewsRanchiSimdega

Simdega: बिजली कंस्ट्रक्शन साइट पर आगजनी में शामिल पीएलएफआई उग्रवादी गिरफ्तार

Ranchi/Simdega: सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना पुलिस ने बिजली कंस्ट्रक्शन साइट पर आगजनी के आरोप में पीएलएफआई के एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार उग्रवादी सुमित डुंगडुंग गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र स्थित केमताटोली का रहने वाला है. पुलिस आरोपी उग्रवादी के पास से एक लोडेड देसी कट्टा, दो जिंदा गोली समेत एक मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, चार अलग-अलग कंपनियों के सिम कार्ड सहित अन्य सामान बरामद किया है. आरोपी उग्रवादी को पालकोट मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है.
इसे भी पढ़ें: पलामू: नावाबाजार के कंडा में ईट भट्टे पर आगजनी करने वाले टीएसपीसी के एरिया कमांडर समेत पांच उग्रवादी गिरफ्तार

बता दें कि मामले को लेकर कोलेबिरा थाना में (काण्ड संख्या-69/22) 17 नवम्बर 2022 को जयप्रकाश मंडल के द्वारा यह कांड दर्ज कराया गया था. बिजली कंस्ट्रक्शन साईट पर आगजनी की घटना 16 नवम्बर 2022 को अज्ञात पीएलएफआई उग्रवादियों द्वारा अंजाम दिया गया था तथा विकास टाइगर के नाम से पर्चा भी चिपकाते हुए फायरिंग कर भयादोहन करने का प्रयास किया गया था. सिमडेगा एसपी सौरभ घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए तत्काल सिमडेगा एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. पुलिस टीम आसूचना तंत्र एवं तकनीकी अनुसंधान करते हुए इस कांड का उद्भेदन किया.

यह आगजनी की घटना बिजली कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार का भयोदोहन कर लेवी वसूलना था. घटना स्थल पर चिपकाया गया पर्चा जो विकास टाईगर के नाम से चिपकाया गया था, जिसका मुख्य मास्टरमाइंड गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र स्थित ससिया निवासी नितिश गोप है, सिमडेगा क्षेत्र में पीएलएफआई के नाम पर लेवी की मांग विकास टाईगर के नाम से इसी के द्वारा की जा रही थी और इसने ही अपने दो अन्य साथी सुमित डुंगडुंग एवं जगन्नाथ सिंह के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया था जिसमें से जगन्नाथ सिंह को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है.सुमित डुंगडुंग पर सिमडेगा और गुमला जिला के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज है.

Related Articles

Back to top button