Crime NewsPalamu

पलामू: नावाबाजार के कंडा में ईट भट्टे पर आगजनी करने वाले टीएसपीसी के एरिया कमांडर समेत पांच उग्रवादी गिरफ्तार

Palamu: जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र के कंडा में एनएच 98 से सटे एर्क इंट भट्टे पर 20 मार्च को पांच टैªक्टरों में आगजनी करने वाले उग्रवादी संगठन टीएसपीसी (तृतीय प्रस्तुति सम्मेलन कमिटी) के पांच उग्रवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनमें एक एरिया कमांडर भी शामिल है. जबकि आगजनी में शामिल पांच में से चार उग्रवादी पकड़े गए हैं. उनके पास से 16 नक्सली पर्चा, मोबाइल और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है. शनिवार की दोपहर पलामू के एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने अपने कार्यालय कक्ष में गिरफ्तार नक्सलियों के बारे में जानकारी दी.
इसे भी पढ़ें: रांची: रिम्स में अमृत फार्मेसी स्टोर का उद्घाटन 26 मार्च को, ब्रांडेड दवाओं पर 30 और जेनरिक दवाओं पर 80 प्रतिशत तक की मिलेगी छूट

उन्होंने बताया कि आगजनी की घटना के बाद सीआरपीएफ और जिला पुलिस की अलग अलग टीम कार्रवाई में लगाई गई थी. इसी बीच एक टीम अलग से लगाई गई थी. सबसे पहले टीएसपीसी के एरिया कमांडर को पकड़ा गया. वह सिविल में था. हालांकि उसके पास से पर्चे बरामद हुए. उसकी निशानदेही पर आगजनी में शामिल पांच में से चार उग्रवादी गिरफ्तार किए गए. इस घटना को टीएसपीसी के शशिकांत, निशांत और रंजन का दस्ता ने मिलकर अंजाम दिया था और घटना के वक्त तीनों मौके पर मौजूद भी थे.

पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि, ईट भट्टा के मालिक सत्यानंद मेहता द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर अनुसंधान के तहत पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है. इन्हें अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पकङ़ा गया हैं. यह गिरफ्तारी अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग के मार्ग दर्शन में हुई है. गिरफ्तार उग्रवादियों के आपराधिक इतिहास नहीं हैं और ये पहली बार गिरफ्तार हुए हैं. इस हमलावर दस्ते को पकड़ने के लिए तरहसी, नावाजयपुर, छत्तरपुर, पङवा और बिहार के गया जिले भदवर थाना क्षेत्र में छापामारी कर गिरफ्त में लिया गया है. पुलिस अधीक्षक ने इनके नाम थानावार क्रमशः बसंत भुइयां (26), रंजय कुमार (21), बीरेन्द्र कुमार (20), छोटु दास (34) और सुधीर कुमार मेहता (47) बताया है. गिरफ्तारी टीम में आइपीएस ऋषभ गर्ग, एसडीपीओ सुरजीत कुमार दलबल के साथ शामिल थे.

Related Articles

Back to top button