
Jamshedpur : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के कानू भट्ठा स्थित टीके ज्वेलर्स और भुइयांडीह के ग्वाला बस्ती में स्थित गणेश यादव के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने गुरुवार की देर रात लाखों के सामानों की चोरी कर ली. घटना की जानकारी पाकर पुलिस के होश उड़ गए और घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद पुलिस आस-पास के इलाके का सीसीटीवी कैमरा खंगालने में जुटी हुई है. वहीं दोनों घटनाओं की शिकायत भुक्तभोगी की ओर से सिदगोड़ा थाने में की गई है.

केस – वन
सिदगोड़ा कानू भट्ठा में टीके ज्वेलर्स है. उसके मालिक तपन सोनार ने न्यूज विंग से बातचीत में बताया कि उन्होंने गुरुवार की रात 8.30 बजे अपनी दुकान को बंद किया था. उनका आवास भी पड़ोस में ही है. शुक्रवार की सुबह 5.30 बजे उनके मोबाइल पर फोन आया कि उनकी दुकान का सटर उठा हुआ है. इसके बाद वे दौड़े-दौड़े दुकान पहुंचे और घटना की जानकारी सिदगोड़ा थाने पर जाकर दी. उनकी दुकान से सोने का नथिया के अलावा चांदी की पायल, बिछिया, वजन वाला कांटा, सोफा आदि की चोरी हो गई है. उन्हें कुल 50-60 हजार का नुकसान हुआ है.

केस – टू
सिदगोड़ा ग्वाला बस्ती भुइयांडीह नंदनगर के रहने वाले गणेश कुमार यादव के घर से करीब एक लाख रुपये मूल्य के जेवर और नकदी की चोरी हो गई है. उन्होंने बताया कि वे परिवार के साथ 23 सितंबर से ही मिर्जापुर अपने गांव गए हुए थे. 29 सितंबर की रात के 10 बजे वे वापस लौटे. उस दिन वे अपनी बड़ी मां के घर पर ही रह गए थे. 30 सितंबर की सुबह जब अपने घर पर पहुंचे तब तब देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ है और घर के सभी सामान बिखरे हुए हैं.
उन्होंने देखा कि गोदरेज से सोने का झुमका 3 सेट, सोने की चेन 2 सेट, पायल दो सेट, चांदी की चुड़ी दो सेट और नकद 10 हजार रुपये की चोरी हुई है. घटना की जानकारी पाकर सिदगोड़ा पुलिस सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है.
इसे भी पढ़ें-बाजार से आटा चक्की मशीन की चोरी, मामला दर्ज




