DhanbadJharkhand

धनबाद : शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ICU वार्ड तक पहुंचा बारिश का पानी, मरीज परेशान

Dhanbad : जिले के सबसे बड़े अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बारिश के पानी से मरीज परेशान हैं. आलम यह है कि बारिश का पानी अस्पताल के ICU वार्ड तक पहुंचा गया है. अस्पताल के सभी वार्ड का हाल अमूमन वही है. अस्पताल तालाब में तब्दील हो गया है.

अस्पताल में जलजमाव से कर्मियों के साथ-साथ मरीजों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मरीज अपने बेड से नीचे उतर नहीं पा रहे. अस्पताल प्रबंधन पानी निकालने की कोशिश कर रहा है, लेकिन ये कोशिश नाकाफी साबित हो रही है.

इसे भी पढ़ें : धनबाद : गौशाला मुक्तिधाम घाट में तैरता मिला दो शव, हड़कंप

Related Articles

Back to top button