DhanbadJharkhand

धनबाद : गौशाला मुक्तिधाम घाट में तैरता मिला दो शव, हड़कंप

Dhanbad :  झरिया के बस्ताकोला स्थित गौशाला मुक्तिधाम घाट स्थित तालाब में शुक्रवार सुबह दो लोगों का शव तैरता मिला. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह लोगों ने मुक्तिधाम के तालाब में दो शव तैरता हुआ देखा. मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. लोगों ने इसकी सूचना झरिया थाना पुलिस को दी. शवों की पहचान सिद्धार्थ सान्याल और विशेश्वर दास निवासी गांधी रोड धनबाद निवासी के रूप में हुई है.

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग : बरकट्ठा में पांच हजार रुपये घूस लेते पंचायत सेवक को एसीबी ने दबोचा

बताया जाता है कि धनबाद गांधी नगर के रहने वाले बबन दीवान की मौत गुरुवार को हो गई थी. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने शव का अंतिम संस्कार करने बस्ताकोला गौशाला पहुंचे थे. इसी दौरान दो लोगों की मौत तालाब में डूबने से हो गयी. स्थानीय लोगों के मुताबिक आल्टो कार BR17B8374 पर सवार होकर कुछ लोग आये थे. संभवत: सड़क पर पानी भर जाने के कारण उन्हें रास्ता दिखाई नहीं दिया होगा और वे कार सहित तालाब में डूब गए. इस घटना के बाद से अंतिम संस्कार करने आये लोगों में हडकंप मच गया. शव मिलने की सूचना पर झरिया थानेदार पंकज कुमार झा दलबल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना स्थल से एक स्कूटी जेएच 10 सीएफ- 8716 बरामद हुई है. दाह संस्कार के लिए मुक्ति धाम पहुंचे दोनों युवकों की मौत कैसे हुई? दोनों घाट के पानी में कैसे पहुंचे? इस बारे में फिलहाल कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट बताया जा सकता है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button