Crime NewsJamshedpur

टकलू लोहार हत्याकांड में शामिल शूटर और मुख्य षड्यंत्रकारी गिरफ्तार, कट्टा और गोली बरामद

Ranchi: जमशेदपुर जिले के सीतारामडेरा थाना पुलिस ने टकलू लोहार हत्याकांड में फरार चल रहे शूटर और मुख्य षड्यंत्रकारी को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपी को पुलिस NH-33 स्थित मुखियाडांगा से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित नामुटोला निवासी सौरभ यादव उर्फ शाहिल यादव उर्फ गोलू और कदमा थाना क्षेत्र के उलियान निवासी रघुनाथ मन्ना उर्फ रघु का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर एक देशी कट्टा, 315 का एक गोली और दो मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है.

बुधवार को एसएसपी किशोर कौशल ने बताया 1 फरवरी को सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के पांडेघाट स्थित चौधरी होटल के सामने हुए चर्चित टकलू लोहार हत्याकांड में शामिल दो फरार शूटर एवं एक षड्यंत्रकारी को गिरफ्तार किया है. बता दें कि 1 फरवरी को सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के पांडेघाट स्थित चौधरी होटल के सामने बाईक सवार अज्ञात अपराधियों ने टकलु लौहार की गोली मार कर हत्या कर दी थी. और उनके एक अन्य साथी बानेश्वर नामता उर्फ मानस को गोली मार कर जख्मी कर दिया था. अनुसंधान के क्रम में घटना में शामिल सुजल बहादुर उर्फ बोटे और मुन्ना अधिकारी को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था. घटना में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी तथा कांड में प्रयोग किये गये बाईक और हथियार की बरामदगी के लिये छापेमारी की जा रही थी. इसी क्रम में पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि काण्ड में संल्पित अन्य अभियुक्त घटना के बाद शहर छोड़ कर गिरफ़्तारी के डर से अलग अलग जगहों में भागे फिर रहे है. सिटी एसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. पुलिस की टीम संभावित ठिकाने पर लगातार छापेमारी में जुटी थी. इसी क्रम में बीते मंगलवार को गुप्त सुचना पर सौरभ यादव उर्फ शाहिल यादव उर्फ गोलू और रघुनाथ मन्ना उर्फ रघु पिता को NH-33 के पास मुखियाडांगा से गिरफ्तार किया गया. आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त किये गए हथियारों में से एक हथियार एवं गोली बरामद किया गया. टकलू लोहार हत्याकांड में सौरभ यादव उर्फ शाहिल यादव उर्फ गोलू शूटर की भूमिका में तथा रघुनाथ मन्ना उर्फ रघु षड्यंत्रकारी के रूप में अपनी अपनी भूमिका निभाई है. गिरफ्तार आरोपी शातिर अपराधी है. पूर्व में लूट, छिनतई, आमर्स एक्ट समेत कई मामलो में जेल जा चुका है. दोनों आरोपियों के खिलाफ जिले के विभिन्न थाना में करीब आधा दर्जन मामला दर्ज है.

इसे भी पढ़ें: हाइकोर्ट ने फुलेश्वर गोप की जमानत पर फैसला सुरक्षित रखा

Related Articles

Back to top button