
Srinagar: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार की सुबह में सुरक्षा बलों की आतंकवादियों के साथ बड़ी मुठभेड़ हुई, जिसमें आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 4 आतंकवादियों को मार गिराया गया है.
जानकारी है कि शोपियां में आतंकी किसी घर में छिपे हुए थे. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने जिले के मनिहाल इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था. इलाके में इंटरनेट सेवा रोक दी गयी है.
इसे भी पढ़ें: Bihar Day : 109 वर्षों का हुआ बिहार, आज ही के दिन मिला था स्वतंत्र राज्य का दर्जा
उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने के बाद वहां मुठभेड़ शुरू हो गई. बल ने भी इसका मुहंतोड़ जवाब दिया.
चिनार कॉर्प्स ने एक ट्वीट कर जानकारी दी है कि यह मुठभेड़ अभी चल रही है. अभी तक तीन आतंकियों को मार गिराया गया है. सोमवार को सुबह में कश्मीर ज़ोन पुलिस ने बताया था कि ‘मनिहाल इलाके में हुई एक मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकियों को मार गिराया गया है.’
इसे भी पढ़ें: 46 लाख का जैकपॉट जीत कर सबसे अमीर गीतकार बने राजेंद्र कृष्ण




