
Sheikhpura: शेखपुरा जिले के एसपी कार्तिकेय शर्मा ने एक बार फिर से भ्रष्ट पुलिस वाले के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की हुई है. 8 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. मालवाहक वाहनों से वसूली के आरोप में एसपी ने कार्रवाई की है. सस्पेंड किए गए पुलिसकर्मियों में दो पुलिस पदाधिकारी, 4 होमगार्ड और एक पुलिस कर्मी और एक सिपाही शामिल है. इनमें से दो पदाधिकारी, पुलिसकर्मी और सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. वहीं 4 होमगार्ड को तत्काल नौकरी से हटा कर उन्हें नौकरी से बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
इसे भी पढ़ें: पुलिस तो पहनती है खाकी वर्दी, फिर कोलकाता पुलिस की वर्दी सफेद क्यों…आइए जानते है पूरी जानकारी




