Bihar

मसौढ़ी में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की हत्या, ससुराल वाले फरार

Masaurhi:  मसौढ़ी में शुक्रवार की देर रात दहेज के लिए विवाहिता की ससुराल वालों ने हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार मृतका सोनी कुमारी की शादी तीन वर्ष पहले सकरपुरा गांव निवासी दीपू कुमार से हुई थी. शादी के कुछ दिनों तक सब ठीक ठाक चला, लेकिन बाद में दहेज की मांग की जाने लगी.

इसे भी पढ़ें: पुलिस तो पहनती है खाकी वर्दी, फिर कोलकाता पुलिस की वर्दी सफेद क्यों…आइए जानते है पूरी जानकारी

मायके वालों ने बताया कि सोनी कुमारी के साथ उसके ससुराल वाले मारपीट करने लगे और दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे. हांलाकि इस बीच कई दफ़ा दोनों परिवारों के बीच समझौता भी हुआ. पूरे मामले में सोनी कुमारी के पिता ने उसके ससुराल वालों के खिलाफ दहेज़ हत्या का नामजद शिकायत धनरुआ थाना में दर्ज करवाया है. फिलहाल लड़की के सभी ससुराल वाले मौके से फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

Related Articles

Back to top button