JharkhandJharkhand PoliticsMain SliderNationalNEWSTOP SLIDERTop Story

कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे का प्रचार अभियान हुआ शुरू

New Delhi: 25 साल बाद आखिरकार देश की संबसे पुरानी राजनीतिक दल कांग्रेस में नए अध्यक्ष के रूप में गैर गांधी परिवार के लिए 17 अक्टूबर को चुनाव होना तय माना जा रहा है. अध्यक्ष पद के चुनाव के पूर्व नामांकन वापस लेने की तिथि को खत्म होने में अब केवल एक दिन का समय शेष है लेकिन नामांकन दाखिल कर चुके दोनों नेता शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे चुनावी मैदान में आमने-सामने पूरी ताकत से नजर आ रहे हैं. दोनों ही कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं व संभावित मतदाताओं के बीच चुनाव प्रचार अभियान शुरु कर दिया है.  शशि थरूर शुक्रवार को तमिलनाडु में चुनाव प्रचार अभियान में हिस्सा ले रहे हैं तो वहीं, उनके प्रतिद्वंदी मल्लिकार्जुन खड़गे गुजरात में अपना प्रचार अभियान शुरू करने के लिए अहमदाबाद पहुंच गए हैं. वह अहमदाबाद में साबरमती आश्रम और गुजरात कांग्रेस के प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) कार्यालय का दौरा करेंगे.

इसे भी पढ़ें: अडानी इंटरप्राइजेज को मिला गोन्दूलपारा कोयला खदान, अब 10 अक्टूबर से 18 अक्टूबर को होगी ग्राम सभा

शशि थरूर के कार्यक्रम से पार्टी के शीर्ष नेता रहे दूर

तमिलनाडु पहुंचे शशि थरूर ने ट्वीट कर कहा कि यहां पार्टी सहयोगियों ने बेहद गर्मजोशी के साथ स्वागत किया हालांकि, कोई बड़ा नेता इस दौरान मौजूद नहीं था. साथ ही थरूर ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम में शीर्ष नेताओं को दूर रहने के लिए कहा गया था. दिलचस्प बात यह है कि शशि थरूर के प्रति अपना समर्थन दिखाने के लिए यहां दर्जनों आम नागरिकों ने हिस्सा लिया.

थरूर ने जारी किया घोषणा पत्र

शशि थरूर ने आज घोषणा पत्र जारी किया है. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी जिस तरह से काम करती है, हमें उसमें सुधार करने की जरूरत है. हमें पार्टी में युवाओं को शामिल करने और उन्हें वास्तव में अधिकार देने की जरूरत है. साथ-ही-साथ हमें परिश्रमी और पुराने कार्यकर्ताओं को और सम्मान देने की भी जरूरत है.

Related Articles

Back to top button