JharkhandLead NewsRanchi

Jharkhand: सारठ विधायक रणधीर सिंह और उनके बहनोई पर चोरी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

Ranchi: पूर्व कृषि मंत्री और बीजेपी विधायक रणधीर सिंह और उनके बहनोई अशोक राय पर ट्रांसफर्मर चोरी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. रणधीर सिंह सारठ विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के विधायक हैं. झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के मधुपुर अंचल के कार्यपालक अभियंता सरताज कुरैशी ने चितरा थाना में इंडियन इलेक्ट्रीसिटी एक्ट और आईपीसी की विभिन्न धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज करवायी है. विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता विधायक रणधीर सिंह के बहनोई के क्रशर प्लांट में छापेमारी करने पहुंचे थे.

वहां 16 केवीए और 25केवीए के 37 डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर अवैध रूप से रखे थे. अनुमान लगाया जा रहा है कि झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम को 7 लाख 17 हजार 1 सौ 94 रुपये का नुकसान हुआ है. वही कार्यपालक अभियंता ने विधायक पर दबंगई करने और अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर अपने पक्ष में रिपोर्ट लिखवाने का भी आरोप लगाया है. मामले की सूचना वरीय अधिकारियों को दी गयी, सूचना के बाद मधुपुर अनुमंडल पदाधिकारी पहुंचक मामला शांत करवाया. इसके बाद आगे की कार्रवाई की गयी.

ये भी पढ़ें- बहनों ने मां के हत्यारे भाई को जिंदा जलाने की कोशिश की, अस्पताल में

रणधीर सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की चल रही है जांच

सीएम हेमंत सोरेन की सरकार ने पूर्व सीएम रघुवर दास की कैबिनेट के 5 मंत्रियों के जांच के आदेश दिए हैं. इसमें कृषि मंत्री रणधीर सिंह का भी नाम शामिल है. एक जनहित याचिका के संदर्भ में राज्य सरकार ने एसीबी जांच के आदेश दिए हैं. इस वजह से रणधीर सिंह की मुश्किल बढ़ने वाली है. सरकार ने अपने आदेश में वर्ष 2020 में याचिकाकर्ता पंकज यादव की याचिका का हवाला दिया है.

उक्त याचिका में पंकज कुमार यादव ने पूर्व मंत्री नीलकंठ मुंडा, रणधीर सिंह, नीरा यादव, लुईस मरांडी और अमर बाउरी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच की मांग को लेकर 28 जनवरी 2020 को जनहित याचिका दाखिल की थी. इस केस का नंबर 626/2020 है. इन मंत्रियों ने वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में अपनी संपत्ति को लेकर चुनाव आयोग को शपत पत्र दाखिल किया था. उसके बाद वर्ष 2019 में इन्होंने जो संपत्ति का ब्योरा चुनाव आयोग में दाखिल किया है. उसमें दो सौ प्रतिशत से 12 सौ प्रतिशत सपत्ति बढ़ी है. सारठ विधायक रणधीर सिंह की संपत्ति 2014 के विधानसभा के दौरान 78.92 लाख थी, जबकि 2019 में 541 प्रतिशत की वृद्धि के बाद 5.06 करोड़ हो गया.

ये भी पढ़ें- Chaibasa : फेरीवाले दो युवक तीन दिनो से लापता, पुलिस नहीं कर रही गुमशुदगी का मामला दर्ज

Related Articles

Back to top button