Fashion/Film/T.V

इंग्लिश शॉर्ट फिल्म से फिल्मी दुनिया में एंट्री कर रहीं शाहरुख खान की बेटी सुहाना

London : अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान एक अंग्रेजी लघु फिल्म ‘द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू’ से सिनेमा की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं. इस फिल्म का निर्देशन थियोडोर गिमेनो ने किया है और उन्होंने ही यह खबर इंस्टाग्राम पर साझा की.

इसे भी पढ़ें- बजट जितने कर्ज में डूबी झारखंड की अर्थव्यवस्था, क्या 218 करोड़ का बोझ उठाने को है तैयार!

सुहाना की लगातार बॉलीवुड में एंट्री की आ रही थी खबरें

उन्होंने फिल्म की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं जिसमें इस फिल्म के दोनों मुख्य कलाकार दिख रहे हैं. सुहाना इस इंग्लिश शॉर्ट फिल्म को लेकर जी-तोड़ मेहनत कर रही हैं. इसके लिए सुहाना को ग्रुम भी किया जा रहा है.

सुहाना ने जून में स्नातक की डिग्री हासिल की है. फिल्म में एंट्री के पहले भी सुहाना के स्कूल और कॉलेज में नाटकों में किए गए एक्टिंग की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रही हैं.

हाल फिलहाल के दिनों में लगातार सुहाना की बॉलीवुड में डेब्यू की खबरें आ रही थी. अब पोस्टर के सामने आने से सुहाना की डेब्यू की बात पुख्ता हो गयी है.

इसे भी पढ़ें- तो क्या आर्थिक मोर्चे पर फेल हो रही मोदी सरकार

सोशल मीडिया पर काफी फेमस है सुहाना

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के बेटी सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं. उनके फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं. सुहाना के काफी फैंस भी हैं सोशल साइट पर जो उन्हें स्कीन पर देखने की इच्छा कई बार जाहिर भी कर चुके हैं.

कई बार शाहरुख से भी सुहाना की बॉलीवुड में डेब्लू को लेकर सवाल किये गये हैं. जिसके बारे में शाहरुख पहले हमेशा यही कहते नजर आये हैं कि फिलहाल सुहाना पढ़ाई कर रही हैं और अपनी पढ़ाई पूरी होने के बाद ही वो अपनी करियर पर ध्यान देगीं.

 

 

Related Articles

Back to top button