Fashion/Film/T.V

#Shabana_Azmi सड़क हादसे के बाद अब कैसी हैं, डॉक्टरों ने दी रिपोर्ट

Mumbai: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर शनिवार दोपहर हुई सड़क दुर्घटना में अभिनेत्री शबाना आजमी घायल हो गयी हैं.

शबाना को मुंबई के नवी मुंबई के कमोठे स्थित महात्मा गांधी मिशन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (MGM-MCH) में भर्ती कराया गया था जहां से बाद में उन्हें अंधेरी के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल (केडीएएच) में ट्रांसफर कर दिया गया था.

इसे भी पढ़ें- साईं जन्मभूमि पर CM उद्धव के बयान के बाद बढ़ा बवाल, आज शिरडी बंद

क्या कहा डाक्टर्स ने

केडीएएच अस्पताल के एक्सीक्यूटिव डायरेक्टर और सीईओ डॉक्टर संतोष शेट्टी ने शबाना की हालत के बारे में बताया कि उनकी तबीयत में सुधार है.

शबाना की हालत स्टेबल है और फिलहाल वह  डॉक्टर्स की निगरानी में हैं. जल्द ही उनके ठीक होने की उम्मीद है. गौरतलब है कि शबाना को सिर, गर्दन सर्वाइकल स्पाइन, चेहरा और दाईं आंख पर चोटें आयी हैं.

रायगढ़ पुलिस ने बताया कि शबाना के पति और गीतकार जावेद अख्तर जो साथ में यात्रा कर रहे थे, उन्हें कोई चोट नहीं आयी है, जबकि कार चालक को हल्की चोटें आयी हैं.

पीएम ने किया ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गयीं अभिनेत्री शबाना आजमी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

उन्होंने ट्वीट किया कि सड़क दुर्घटना में शबाना आजमी के घायल होने की खबर दुखद है. मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.

इसे भी पढ़ें- #Dhanbad सांसद पीएन सिंह ने कहा– सरकार बदलते ही बदल गयी पुलिस की चाल

ओवरटेक करने की वजह से हुआ हादसा

रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनिल परासकर ने बताया कि यह हादसा मुंबई से 60 किलोमीटर दूर खालापुर में उस समय हुआ जब पुणे जा रही शबाना आजमी और जावेद अख्तर की टाटा सफारी कार ट्रक से भिड़ गयी अख्तर ने शुक्रवार को ही अपना 75वां जन्मदिन मनाया था.

स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार चालक एक वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, उसी समय कार ट्रक से भिड़ गयी.

वहीं टेलीविजन चैनलों पर घायल शबाना को कार से बाहर उतारते हुई तस्वीर प्रसारित होने के कुछ समय अभिनेता वरुण धवन ने मीडिया से आग्रह किया कि वे इस तरह के वीडियो या तस्वीर प्रसारित नहीं करें. इसी तरह की अपील अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने भी की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button