JharkhandRanchi

PM मोदी के दौरे को लेकर तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी समेत कई अधिकारी

Ranchi : पीएम मोदी के दौरे को लेकर प्रभात तारा मैदान में तैयारियां जोरों पर है. इसी को लेकर राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी समेत कई अधिकारी वहां पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. साथ ही सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए. गौरतलब है कि पीएम मोदी की सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक नहीं हो इसके लिए राज्य के बड़े अधिकारी समय-समय पर मुआयना कर रहे हैं.

कैसी हो रही है आगमन की तैयारी

रांची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां की जा रही है. जिस मैदान में तैयारियां चल रही है वहीं से मोदी आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ करेंगे. यह कार्यक्रम 23 सितंबर को है. प्रभात तारा मैदान में आयोजन की तैयारी हो रही है. यहां एक से सवा लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है. करीब ढाई से तीन सौ मजदूर इस काम में पिछले एक सप्ताह से लगे हुए हैं. यहां तीन बड़े-बडे पंडाल बनाये जायेंगे जिनमें से एक तैयार हो चुका है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

इसे भी पढ़ें- आईएफएस आनंद मोहन शर्मा पर 152.50 एकड़ जमीन बेचने का आरोप, हो रही मामले की लीपापोती

शहर व सीमावर्ती इलाकों में बढ़ाई गयी सुरक्षा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन को लेकर पुलिस ने सुरक्षा की तैयारियां पूरी कर ली है. एयरपोर्ट पर पीएम मोदी की सुरक्षा में नवनियुक्त आईपीएस अधिकारी तैनात रहेंगे. इनमें एसएसपी अनीश गुप्ता, ट्रैफिक एसपी संजय रंजन सिंह व सिटी एसपी अमन कुमार शामिल हैं. इनके अलावा अलग से बाहरी एरिया में 350 जवान और पुलिस अफसर भी तैनात रहेंगे. इनमें डीएसपी रैंक से लेकर इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, जमादार और सिपाही शामिल हैं. शहर और आसपास के सीमावर्ती इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है.

इसे भी पढ़ें- पेयजल और स्वच्छता विभाग में अभियंता प्रमुख के पद के लिए अभी से ही लॉबिंग शुरू

बनाए गए हैं एंट्री क्राइम चेकिंग प्वाइंट

दौरे को लेकर शहर में एंट्री क्राइम चेकिंग के लिए शहर में 34 प्वाइंट बनाये गये हैं. जहां जवानों की तैनाती कर दी गयी है. चेकिंग का समय रात के नौ बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक निर्धारित किया गया है. जवानों को एलर्ट रहते हुए उन्हें वाहनों की चेकिंग करने का निर्देश है. चेकिंग के काम में 100 से अधिक जवान लगाए गए  हैं. वहीं, क्राइम कंट्रोल की दृष्टिकोण से मोरहाबादी स्थित लालपुर टीओपी को भी एक्टिव किया गया है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री आवास के आसपास गश्ती के लिए अलग से व्यवस्था की गयी है.

इसे भी पढ़ें- नियमों को ताख पर रखकर चलाई जा रही है राय यूनिवर्सिटी, फुल टाईम पीएचडी स्कॉलर हैं ईईई विभाग का एचओडी

विशेष परिस्थिति के लिए एक कारकेड रखा गया है तैयार

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, विशेष परिस्थिति के लिए एक कारकेड भी तैयार करके रखा जाएगा. एयरपोर्ट के आसपास ऊंचे भवनों पर भी पुलिस के कुछ जवान तैनात रहेंगे. सूत्रों के मुताबिक उनकी सुरक्षा की मॉनिटरिंग डीजीपी करेंगें. जबकि एडीजी स्तर के अधिकारी बाहरी सुरक्षा पर ध्यान देंगे. हालांकि, इस संबंध में एक वरीय अधिकारी ने यह भी बताया कि सुरक्षा कारणों से पीएम की सुरक्षा में कुछ बदलाव भी किए जा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- जंगली जानवरों ने एक लाख से अधिक लोगों के फसल और घरों को रौंदा, 1100 लोगों को मौत के घाट उतारा, वन विभाग रोकने में विफल

एसपीजी के जवान आएंगे रांची

प्रधानमंत्री के आगमन से दो दिन पहले यानि 21 सितंबर को दिल्ली से एसपीजी की टीम रांची आएगी. प्रधानमंत्री के लिए बुलेट कार भी मंगाई जाएगी. प्रधानमंत्री उसी बुलेट कार में मोरहाबादी के सभास्थल पर जाएंगे. जहां से नई योजना की शुरुआत करेंगे. मोरहाबादी में लगनेवाले सारे दुकानदारों को वहां से हटाया जाएगा. पुलिस ने पांच ड्रोन कैमरा भी लिया है, जिससे हवाई निगरानी की जाएगी.

Related Articles

Back to top button