JharkhandLohardaga

लोहरदगा : नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में मिली बड़ी सफलता

 Lohardaga : राज्य में नक्सलियों के आतंक को कम करने के लिए सूबे की सरकार तथा राज्य प्रशासन तत्पर नजर आ रही है. आए दिन राज्य में नक्सलियों के खिलाफ कई अभियान चलाए जाते है. इसी क्रम में मंगलवार 18 सितंबर को लोहरदगा जिले में सीआरपीएफ 158 बटालियन की टीम द्वारा नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया गया. इस अभियान में सीआरपीएफ 158 बटालियन की टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है. सीआरपीएफ की टीम ने लोहरदगा जिले के सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल जंगल में स्थित है. झींगुर पानी नामक जगह से भारी मात्रा में विस्फोटक तैयार करने का सामान बरामद किया है.

इसे भी पढ़े :झारखंड के तीन स्कूलों को केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने दिया स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार

प्रेशर कुकर बम बनाने में होता था जब्त सामानों का इस्तेमाल

इस अभियान के तहत जब्त किए सामानों का उपयोग प्रेशर कुकर बम बनाने में प्रयुक्त किया जाता है. बरामद सामान में से पॉवर जेल विस्फोटक और सोडियम नाइट्रेट को सुरक्षा के उद्देश्य से बम स्क्वायड की टीम ने जंगल में ही नष्ट कर दिया. जबकि शेष सामान को जब्त कर लिया गया है.

इसे भी पढ़े : राजधानी में जमीन पर कब्जा करने का चल रहा खेल, हो रही हैं हत्याएं

गुप्त सूचना के आधार पर चलाया गया अभियान

बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ की टीम को सूचना मिली थी कि नक्सलियों ने जंगल में विस्फोटक तैयार करने का सामान छिपा कर रखा है. जिसके बाद सीआरपीएफ सेकंड इन कमांड अधिकारी आरवी फ्लिप की अगुवाई में अभियान चलाया गया. जिसमें जंगल में छिपाकर रखे गए 2 लीटर कैपेसिटी के 68 प्रेशर कुकर, 15 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, एक नक्सली बैनर, एक स्टील कंटेनर, एक बंडल फ्लेक्सिबल इलेक्ट्रिक वायर, एक अल्मुनियम कड़ाही, 125 ग्राम पावर जेल विस्फोटक और 750 ग्राम सोडियम नाइट्रेट बरामद किया गया है. सीआरपीएफ की टीम ने नक्सलियों के विरुद्ध अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है.

Related Articles

Back to top button