GiridihJharkhand

गिरिडीह: ट्रूनेट जांच में 26 से अधिक लोग निकले कोरोना पॉजिटिव, होम क्वारेंटाइन में रहने की सलाह

  • तीन नये केस आये सामने, नगर थाना का जवान भी शामिल, दो का इलाज रांची में
  • शहर में बढ़ते संक्रमण के खौफ से बड़े कारोबारियों ने किया बाहरी लोगों से मिलना बंद
  • इसरी-डुमरी बैंक ऑफ इंडिया के दो कर्मी संक्रमित

Giridih: गिरिडीह जिले में बीते 48 घंटों में ट्रूनेट जांच में कुल 26 कोरोना संक्रमित होने की बात गुरुवार को सामने आयी है. इसमें पुलिस विभाग से जुड़े लोगों से लेकर शहर के कुछ बड़े कारोबारी भी शामिल हैं. इन लोगों को भी स्वास्थ विभाग ने होम क्वारेंटाइन में रहने का सुझाव दिया है.

कांस्टेबल के संक्रमित होने के बाद बाद नगर थाना को अब भी बंद ही रखने का निर्देश हुआ है. इधर इसरी-डुमरी बाजार के बैंक ऑफ इंडिया शाखा के दो कर्मियों की ट्रूनेट जांच रिपोर्ट पॉजिटिव है. सिविल सर्जन के निर्देश पर दोनों कर्मियों को होम क्टारेंटाइन में रहने का सुझाव दिया गया है.

जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल में कंन्फर्म किये जाने वाला कन्फर्मेट्री जांच किट फिलहाल खत्म होने के कारण ही ट्रूनेट जांच लैब को परेशानी उठानी पड़ रही है. आरटीपीसीआर जांच कीट खत्म होने के कारण ही इनके कंन्फर्म होने पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है.

इसे भी पढ़ें – देश का प्रसिद्ध मिहिजाम होमियोपैथी कॉलेज सरकारी उपेक्षा के कारण बंदी के कगार पर

तीन नये केस कन्फर्म

बुधवार देर रात तीन नये केस सामने आये. इसमें एक नगर थाना का कांस्टेबल संक्रमित हैं तो जिले के दो अन्य व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव हैं. दोनों का इलाज रांची में चल रहा है. इस प्रकार जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर अब 61 हो गयी है.

इधर शहर में फैलते कोरोना संक्रमण के खौफ से सबसे अधिक परेशान शहर के वैसे बड़े कारोबारी हैं जिनसे जिला और जिले के बाहरी लोगों द्वारा कारोबार किया जाता है. लिहाजा, शहर के इन बड़े कारोबारियों ने फिलहाल कुछ दिनों तक बाहरी लोगों से मिलना पूरी तरह से बंद कर दिया है.

खास तौर पर माइका और लौह उद्योग से जुड़े कारोबारी शामिल हैं. वैसे कोरोना की दहशत और लोगों में भी दिख रही है. यही कारण है कि अब शहरी क्षेत्र के दुकानों में खरीदारों की भीड़ कम हो गयी है जबकि आने वाले कुछ दिनों में बकरीद और रक्षाबंधन का त्योहार का आगमन होने जा रहा है. लेकिन राखी के दुकानों से भी खरीदारों की भीड़ गायब है.

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur : युवक की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button