JharkhandLead NewsRanchi

कोल इंडिया के भावी चेयरमैन से मिलीं विधायक पूर्णिमा, कई समस्याओं से कराया अवगत

Ranchi : कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कोल इंडिया लिमिटेड के भावी चेयरमैन पीएम प्रसाद से मुलाकात की. उनसे झरिया में बीसीसीएल के आऊटसोर्सिंग कंपनियों द्वारा संचालित परियोजनाओं से होने वाले प्रदूषण, नियमित जल छिड़काव, लोदना क्षेत्र में संचालित परियोजनाओं में कार्यरत मजदूरों का कटौती की गई पीएफ राशि को ससमय जमा करवाने के लिए निर्देशित करने, सीएसआर मद से विकास कार्य, पिट वाटर को पीने योग्य बनाकर क्षेत्र के लोगों को जलापूर्ति करवाने, झरिया बलियापुर रोड के निकट डीजीएमस के गाइडलाइन का उल्लंघन कर परियोजना का कार्य संचालित कर रही कंपनी के खिलाफ कारवाई करने, E.J. एरिया में संचालित आउटसोर्सिंग परियोजना की मनमानी से जान माल का नुकसान सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की.

साथ ही बीसीसीएल क्षेत्र में झारखंड रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (ज्रेडा) को जमीन उपलब्ध कराते हुए सोलर ग्रिड लगा कर आम आदमी को सस्ती दर पर बिजली उपलब्ध करवाने के संबंध में विधायक ने सीएमडी के समक्ष प्रस्ताव रखा.

साथ ही पीएम प्रसाद को लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) द्वारा कोल इंडिया चेयरमैन के लिए प्रस्तावित किये जाने पर बधाई दी तथा बीसीसीएल प्रबंधन क्षेत्र में विकास कार्य के लिए सकारात्मक कदम उठाने को कहा. सीएमडी  पीएम प्रसाद ने  विधायक के उक्त बातों को गंभीरता पूर्वक लेते हुए सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया.

इसे भी पढ़ें- देवघर में श्रावणी मेला को लेकर जल्द होगी पुरोहित समाज व सभी स्टेक होल्डर्स के साथ बैठक, VIP/Out of turn दर्शन पूर्ण रूप से रहेगा प्रतिबंधित

 

Related Articles

Back to top button