Bihar

SKMCH में फर्जी दस्तावेज लेकर एडमिशन के लिए पहुंची युवती, खुद को फंसता देख हुई फरार

Muzaffarpur: जिले के एसकेएमसीएच में सोमवार को फर्जी दस्तावेज के सहारे मोतिहारी की एक छात्रा एमबीबीएस में दाखिला लेने के लिए पहुंची थी. एसकेएमसीएच ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया चल रही है.  इस दौरान एक छात्रा एक एलॉटमेंट लेटर लेकर दाखिले के लिए पहुंची थी, जहां  पड़ताल के क्रम में  कागजात के साथ सॉफ्टवेयर के सहारे छेड़छाड़ किया गया था, जिसके बाद एलॉटमेंट कार्ड  को निरस्त करते हुए कानूनी कार्रवाई की बात कही गयी.  खुद को फंसता देख छात्रा,  वहां मौजूद अधिकारियों से उलझ गई.  इसके बाद छात्रा ने हाईकोर्ट जाने तक की बात कर दी और चुपके से वहां से निकल गई. अस्पताल प्रबंधन उसे खोजता रहा  हालांकि उसका कुछ पता नहीं चला.

इसे भी पढ़ें : झारखंड में प्रेग्नेंट महिलाओं की होगी प्रॉपर मॉनिटरिंग, प्लान बी तैयार

एसकेएमसीएच के नामांकन प्रभारी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि एलांटमेंट कागजात से छेड़छाड़ का मामला आया था. पोर्टल पर जांच करने और वह कागजात फर्जी पाया गया. इसके आधार पर छात्रा का एडमिशन नहीं हुआ. उक्त छात्रा को कड़ी चेतावनी दी गई. वह दावा कर रही थी कि उसने ऑनलाइन कांउसिलिंग की प्रक्रिया पूरी की है. इसके बाद उसे एलॉटमेंट लेटर मिला है. हालांकि जब उसे कानूनी कार्रवाई की बात कही गयी तो वह भाग निकली.

Related Articles

Back to top button