
Lohardaga: रूस-यूक्रेन युद्ध में फंसे लोहरदगा निवासी भुवाल चौधरी और विभा देवी का पुत्र संदीप कुमार चौधरी अपने घर लौट आये हैं. संदीप के माता-पिता सहित पूरा परिवार संदीप के वतन वापसी पर काफी खुश और उत्साहित है. संदीप ने बताया वो यूक्रेन से हंगरी के रास्ते वापस लौटे, इंडियन एंबेसी द्वारा सभी छात्रों का खयाल रखा गया. मिशन गंगा का खास कर उन्होंने आभार व्यक्त किया जिसके कारण वह वापस स्वदेश लौट पाए.
इसे भी पढ़ें: Russia Ukraine War: अमेरिका और ब्रिटेन ने की ट्रेवल एडवाइजरी जारी, रूस में रहने अपने नागरिकों से फौरन निकलने को कहा
संदीप यूक्रेन के पोलतावा नेशनल मेडिकल कॉलेज में एमडी की पढ़ाई कर रहे थे. यह उनका चौथा वर्ष था. वही संदीप के वापस लौटने पर उनके माता पिता ने कहा कि नजरो के सामने बेटा को देख कर काफी खुशी महसूस हो रही है. अगर झारखंड में भी मेडिकल कॉलेज बन जाए तो कभी विदेश भेजने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी.




