
New Delhi: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने 329 रुपये का अफोर्डेबल प्लान कस्टमर्स के लिए लॉन्च किया है. बता दें कि ये एक फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान है और इस प्लान के कई बेनिफिट्स दिए जा रहे है. इससे पहले BSNL का 449 रुपये वाला प्लान सबसे ज्यादा अफोर्डेबल था. अब इस प्लान की एंट्री के बाद 329 रुपये वाला प्लान BSNL का सबसे अफोर्डेबल फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान बन गया है. हालांकि, इस प्लान को देश के कुछ ही राज्यों के लिए उपलब्ध करवाया गया है.
ये प्लान आपके राज्य में उपलब्ध है या नहीं इसका पता लगाने के लिए आप BSNL Bharat Fibre के वेबपेज पर जाकर चेक कर सकते हैं. इसको लेकर Telecomtalk ने रिपोर्ट किया है.
BSNLके 329 रुपये वाले Fiber Broadband Plan के बेनिफिट्स
BSNL के इस Fiber Broadband Plan में यूजर्स को 20 Mbps तक की स्पीड दी जाती है. इसके अलावा यूजर्स को 1000GB या 1TB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा दिया जाता है. इस प्लान में यूजर्स को फ्री फिक्सड लाइन वॉयस कॉलिंग कनेक्शन भी बिना किसी एडिशन चार्ज के ऑफर किया जाता है.
BSNL इस प्लान को लेने वाले कस्टमर्स को 90 परसेंट का डिस्काउंट भी पहले महीने के बिल पर दे रहा है. ये 449 रुपये वाले प्लान जैसा ही है. लेकिन, ये प्लान उनलोगों के लिए काफी बढि़या है जो अपने यूज के लिए एक फाइबर इंटरनेट कनेक्शन लेना चाहते हैं.
BSNL का 449 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान 30Mbps स्पीड और 3.3TB डेटा के साथ आता है. बाकी के बेनिफिट 329 रुपये वाले प्लान जैसे ही है. आपको बता दें कि 329 रुपये वाले प्लान पर 18 परसेंट का टैक्स भी लगेगा जिससे इसकी कीमत 388 रुपये हो जाएगी. हालांकि, फिर भी 400 रुपये अंदर 1TB डेटा और कॉल वाला ये प्लान काफी अच्छा है.




