
Khagariya: जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के सकरोहर गांव के पास गुरुवार को टेंपो एवं मोटरसाइकिल के आमने सामने की भिड़ंत हो गई. घटना में मोटरसाइकिल चालक सहित टेंपो पर सवार आधे दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने इसकी सूचना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को दी. एंबुलेंस कर्मी घटनास्थल पर पहुंच कर घायल व्यक्ति को एंबुलेंस के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया. वही गंभीर स्थिति में एक महिला को सदर अस्पताल रेफर किया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. दुर्घटना में आठ व्यक्ति घायल हुए जिसमें चार व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए खगड़िया रेफर किया गया.
इसे भी पढ़ें: बेगूसराय: मॉर्निंग वॉक पर निकले पीडीएस डीलर की भाला गोदकर हत्या




