
Ranchi: रिम्स ने कोरोना वायरस के दो संदिग्धों के सैंपल को जांच के लिए राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान पुणे भेजा है. संदिग्धों में एक युवक और एक युवती हैं.
गुरुवार को चीन से लौटे युवक का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था. युवक चीन में पीएचडी का छात्र है. वहीं चीन से लौटी 23 वर्षीय युवती का भी सैंपल जांच के लिए शुक्रवार को भेजा गया है. दोनों मूल रूप से रांची के रहनेवाले हैं. हालांकि युवक और युवती दोनों को सैंपल लेने के बाद घर भेज दिया गया है. युवक की जांच रिपोर्ट शनिवार को आ जायेगी.
देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें – #JBVNL के MD राहुल पुरवार वेटिंग फॉर पोस्ट, पूर्व CM के OSD राकेश भेजे गये हजारीबाग कमिश्नर ऑफिस
तैयार किया गया है पांच बेड का स्पेशल रूम
रिम्स ने एहतियात बरतते हुए पांच बेड का स्पेशल वार्ड तैयार किया है. जिसमें जरूरी टीके उपलब्ध कराये गये हैं. आइसोलेशन वार्ड में पांच बेड तैयार किये गये हैं. वैसे रांची में अभी तक सस्पेक्ट ही पहुंचे हैं. जांच रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. वैसे युवक और युवती दोनों खुद को पूरी तरह स्वस्थ बता रहे हैं.
इसे भी पढ़ें – #coronavirus: चीन के वुहान से आने वाले भारतीयों की जांच के लिए सेना ने बनाया केंद्र
टोल-फ्री नम्बर 104 या 108 पर आमजन की काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा भी विदेशों से विशेष कर चीन से इस साल 15 जनवरी के बाद भारत आये यात्रियों से अपील की गयी है कि वह कम से कम 14 दिनों तक अपने घर पर ही रहें और कोरोना वायरस की जांच आवश्यक रूप से करवाएं. साथ ही अन्य लोगों के सम्पर्क में आने से बचें. कोरोना वायरस के बारे व्यापक जानकारी एवं अन्य सहयोग के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के हेल्पलाईन नम्बर 011-23978046 एवं राज्यस्तर पर 0141-2225624 एवं टोल-फ्री नम्बर 104 या 108 पर आमजन की काउंसलिंग सुविधा उपलब्ध करायी गयी है.
इसे भी पढ़ें – टल गयी निर्भया के दोषियों की फांसी, डेथ वारंट पर रोक



