Main SliderNational

टल गयी निर्भया के दोषियों की फांसी, डेथ वारंट पर रोक

New Delhi: निर्भया के दोषियों को शनिवार को फांसी नहीं दी जायेगी. उनकी फांसी की तारीख 1 फरवरी एक बार फर से टल गयी है. दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट इस पर रोक लगायी है.

मामले पर सुनवाई के दौरान तिहाड़ जेल ने कोर्ट को बताया कि सिर्फ विनय शर्मा की दया याचिका पर फैसला नहीं हुआ है. अन्य तीनों को फांसी देने में कोई अड़चन नहीं है. कोर्ट में तिहाड़ जेल की तरफ से पेश हुए इरफान अहमद ने कहा कि कोर्ट चाहे तो तीन को फांसी दी जा सकती है.

दूसरी तरफ निर्भया की मां की तरफ से पेश वकील ने दलील दी कि दोषी फांसी से बचने के हथकंडे अपना रहे हैं.

इसे भी पढ़ें – #JBVNL के MD राहुल पुरवार वेटिंग फॉर पोस्ट, पूर्व CM के OSD राकेश भेजे गये हजारीबाग कमिश्नर ऑफिस

दया याचिका डालना चाहता है अक्षय

मुकेश की दया याचिका राष्ट्रपति ने खारिज कर दी है और उसके पास अब कोई विकल्प नहीं बचा है. कोर्ट में अक्षय के वकील ने कहा है कि उसके मुवक्किल की क्यूरेटिव पिटिशन खारिज हो चुकी है और वह इस मामले में दया याचिका डालना चाहता है.

शुक्रवार की सुनवाई में विनय की एक याचिका हाइकोर्ट में पेंडिंग होने की दलील दी गयी है. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को ही पवन गुप्ता की उस पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दी, जिसमें उसने खुद के नाबालिग होने का दावा किया था.

इसे भी पढ़ें – अप्रैल तक नये स्टार्टअप का चयन करेगी एबीवीआइएल, अब तक 22 को प्रोटोटाइप ग्रांट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button