
Ranchi : राज्य के सबसे बड़े हॉस्पिटल रिम्स में अव्यवस्था का आलम है. अब तो अव्यवस्था की भी सारी हदें टूट चुकी हैं. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मरने के बाद शवों को सही प्रकार से नहीं रखा जा रहा है. मार्चुअरी में फ्रीजर खराब रहने की वजह से लाशें सड़ने लगी हैं. इन शवों में एक शव कनाडा के उस फोटोग्राफर का भी है जिसकी मौत पिछले दिनों मैक्लुस्कीगंज में हो गयी थी.
मौत के बाद उसका शव रिम्स के मार्चुअरी में रखा गया था. लेकिन प्रबंधन की लापरवाही से उसकी भी स्थिति खराब हो गयी. इसका खुलासा तब हुआ जब शव को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए निकाला गया.
इसे भी पढ़ें:रेलवे स्टेशन पर बच्चों और पति के साथ सो रही गर्भवती से दरिदों ने परिवार के सामने किया गैंगरेप
मेंटेनेंस के अभाव में बर्बाद
हॉस्पिटल के सुपरस्पेशियलिटी कैंपस में 50 शवों को रखनेवाला मार्चुअरी बनाया गया था. इसके लिए करोड़ों रुपये खर्च कर भवन और उसमें फ्रीजर लगाये गये. लेकिन मेंटेनेंस के अभाव में वहां पर फ्रीजर खराब हो गये. प्रबंधन ने भी मेंटेनेंस के लिए किसी एजेंसी को स्थाई रूप से काम नहीं दिया है. जिसका नतीजा यह है कि आये दिन फ्रीजर खराब रहते हैं.
इस मामले में हॉस्पिटल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ शैलेश त्रिपाठी ने कहा कि फ्रीजर खराब पड़े थे. जिसके मेंटेनेंस के लिए एजेंसी को काम दे दिया गया है. कुछ दिन वहां पर फ्रीजर खराब पड़े थे.
बाकी लावारिश शवों का तो संस्था वालों ने अंतिम संस्कार कर दिया है. केवल विदेशी नागरिक और एक-दो लोगों की बॉडी है. विदेशी नागरिक के परिजन भी बॉडी लेकर जा रहे हैं.
इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : काठमांडू के मशहूर PUB में नजर आये राहुल गांधी, BJP ने घेरा, देखें VIDEO




